फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC: The journey of South India Darshan will be cool-cool

आईआरसीटीसी : दक्षिण भारत दर्शन का सफर होगा कूल-कूल

Thu, 31 Mar 2022 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
IRCTC: The journey of South India Darshan will be cool-cool
दक्षिण भारत दर्शन का सफर होगा कूल-कूल
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की भारत दर्शन ट्रेन में अब एसी कोच भी, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन आएगी ट्रेन
प्रयागराज। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) दक्षिण भारत के लिए अब एसी ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 28 अप्रैल को रवाना होगी जो आठ मई को वापस आएगी। इस दौरान ट्रेन के माध्यम से लोग रामेश्वरम, मदुरई (मीनाक्षी मंदिर), कोवलम बीच, तिरुवनंतपुरम (पद्मनाभम् मंदिर), तिरुपति में श्री पद्मावती मंदिर, श्री कपिलेश्वरा स्वामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कालाहस्ती मंदिर एवं मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (कुरनूल टाउन) आदि धार्मिक स्थल जा सकेंगे।

इस ट्रेन में एसी के अलावा स्लीपर कोच भी रहेंगे। एसी थ्री कोच में सफर के लिए यात्रियों को 28750 एवं स्लीपर श्रेणी में सफर के लिए 20440 रुपये देने होंगे। ट्रेन प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन भी आएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के अनुसार प्रयागराज संगम के अलावा ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, झांसी और कानपुर से भी रहेगी। यात्री अवधि में सुबह का नाश्ता, दोनों समय का शाकाहारी भोजन आईआरसीटीसी द्वारा ही दिया जाएगा। इसके अलावा संबंधित स्थलों पर बसों के साथ ठहरने की व्यवस्था भी आइआरसीटीसी द्वारा ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed