{"_id":"5f74e04626dd2728101d0bc7","slug":"irctc-news-mumbai-duronto-and-tulsi-express-will-run-from-prayagraj-after-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Irctc news : छह माह के बाद प्रयागराज से चलेगी मुंबई दुरंतो और तुलसी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Irctc news : छह माह के बाद प्रयागराज से चलेगी मुंबई दुरंतो और तुलसी एक्सप्रेस
Thu, 01 Oct 2020 02:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
दूरंतो एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 की वजह से बंद हुई प्रयागराज-लोकमान्य तिलक मुंबई दुरंतो और प्रयागराज-लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस का संचालन छह माह के अंतराल के बाद एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। यह दोनों ही ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेन की समय सारिणी और संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मार्च 2020 से ही यह दोनों ट्रेनें बंद चल रही हैं। इस बीच प्रवासी कामगार भी लगातार मुंबई एवं महाराष्ट्र के अन्य शहरों के लिए लौट रहे हैं, लेकिन संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची उनकी राह में बाधा बनी हुई है। पिछले दिनों अमर उजाला ने यह मामला उठाया तो एनसीआर प्रशासन ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड तक बात पहुंचाई।
फिलहाल अब प्रयागराज से मुंबई के लिए जाने वाली इन दोनों ही ट्रेनों के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में अब फेस्टिवल सीजन में भी मुंबई जाने एवं वहां से आने वाले लोगों को खासी राहत मिलेगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 02294 मुंबई दुंरतो प्रयागराज से तीन अक्तूबर से शुरू हो रही है। यह प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को यहां से चलेगी। इसी तरह मुंबई से गाड़ी संख्या 02293 का संचालन दो अक्तूबर को शुरू होगा। वहां से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर लोकमान्य तिलक से गाड़ी संख्या 02129 का संचालन चार अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को शुरू होगा। प्रयागराज जंक्शन से 02130 तुलसी स्पेशल ट्रेन का संचालन पांच अक्तूबर से शुरू होगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को यहां से चलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन का ठहराव किन स्टेशनों पर होगा वह नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मालूम पड़ेगा।