फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC New Policy: Travel in Swadesh Darshan and pay the ticket price in EMI

IRCTC New Policy : स्वेदश दर्शन में करें सफर और ईएमआई में चुकाएं टिकट के पैसे

Tue, 31 May 2022 02:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 May 2022 02:57 AM IST
सार

आईआरसीटीसी ने अभी हाल ही में रामायण सर्किट ट्रेन चलाने का एलान किया था। यह ट्रेन 21 जून 2022 को चलेगी। पहली बार इस ट्रेन में आईआरसीटीसी ने इस टूर की बुकिंग प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पेटीएम एवं कुछ अन्य पेमेंट गेटवे संस्थाओं से करार किया है।

विज्ञापन
IRCTC New Policy: Travel in Swadesh Darshan and pay the ticket price in EMI
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामायण सर्किट की तर्ज पर  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) स्वदेश दर्शन ट्रेन के यात्रियों को भी किश्तों पर टिकट देगा। आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में यात्री स्वदेश दर्शन ट्रेन का टिकट भी तीन से 24 माह की किश्तों वाले ईएमआई पर ले सकेंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी से कुछ बैंक भी संपर्क में हैं।

विज्ञापन



आईआरसीटीसी ने अभी हाल ही में रामायण सर्किट ट्रेन चलाने का एलान किया था। यह ट्रेन 21 जून 2022 को चलेगी। पहली बार इस ट्रेन में आईआरसीटीसी ने इस टूर की बुकिंग प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पेटीएम एवं कुछ अन्य पेमेंट गेटवे संस्थाओं से करार किया है। ताकि टूर की राशि का भुगतान आसान किश्तों में भी किया जा सके। भुगतान के लिए कुल राशि को 3, 6, 9, 12, 18 व 24 महीनों की किश्तों में पूरा किया जा सकेगा।

विज्ञापन

23 जून को रवाना हो रही है ट्रेन

इस ट्रेन में रिजर्वेशन करवाने वाले तमाम यात्रियों ने ईएमआई पर अपनी टिकट बुक करवाई। अब इसी तर्ज पर आईआरसीटीसी ने स्वदेश दर्शन ट्रेन में भी यही सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी की है। इस बार आईआरसीटीसी की स्वदेश दर्शन ट्रेन 23 जून को दक्षिण भारत के लिए रवाना हो रही है, हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इस ट्रेन में आईआरसीटीसी टिकट लेने वाले यात्रियों को ईएमआई की सुविधा देगा या नहीं।


इस बारे में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा का कहना है कि स्वदेश दर्शन ट्रेन में सफर करने वाले यात्री भी ईएमआई पर टिकट ले सकें, इसके लिए कुछ बैंकों से बात चल रही है। उम्मीद है यह सुविधा जल्द ही यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी। 23 जून के बाद भी कुछ और स्वेदश दर्शन ट्रेनें चलाए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed