{"_id":"6acf7d7c544a0cc11106e3b3","slug":"irctc-launches-majestic-sri-lanka-tour-package-railways-releases-full-itinerary-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : आईआरसीटीसी ने लांच किया मैजेस्टिक श्रीलंका टूर पैकेज, रेलवे ने जारी किया पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : आईआरसीटीसी ने लांच किया मैजेस्टिक श्रीलंका टूर पैकेज, रेलवे ने जारी किया पूरा प्लान
Wed, 14 Oct 2026 06:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:32 PM IST
सार
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) यात्रियों के लिए मैजेस्टिक श्रीलंका नामक अंतरराष्ट्रीय यात्रा चला रहा है। यह सात दिवसीय विशेष यात्रा 20 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) यात्रियों के लिए मैजेस्टिक श्रीलंका नामक अंतरराष्ट्रीय यात्रा चला रहा है। यह सात दिवसीय विशेष यात्रा 20 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगी। पर्यटक श्रीलंका के नेगोंबो, कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो जैसे प्रमुख शहरों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
यात्रियों को लखनऊ से एयर इंडिया की उड़ान से ले जाया जाएगा। ठहरने के लिए तीन सितारा होटलों की व्यवस्था होगी। यात्रियों को भारतीय भोजन भी मिलेगा। इसमें पांच दिन नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से की जा सकती है। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधारित होगी
विज्ञापन
प्रमुख स्थल और पैकेज मूल्य
इस यात्रा में मुनावरी मंदिर, मसाला उद्यान, रामबोडा जलप्रपात, हनुमान मंदिर, चाय बागान, गायत्री पीठम और सीता अम्मन मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। हक्गला वनस्पति उद्यान, दिवुरुम्पोला मंदिर, ग्रेगरी झील, पिन्नावाला हाथी अनाथालय, अंजनेय हनुमान मंदिर और केल विभीषण मंदिर भी प्रमुख आकर्षण होंगे। एक व्यक्ति के लिए पैकेज 98700 रुपये का है। दो व्यक्तियों के लिए यह 83600 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। तीन व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति 82900 रुपये का पैकेज है। माता-पिता के साथ बच्चे के लिए बिस्तर सहित 68100 रुपये और बिना बिस्तर 61200 रुपये का मूल्य है।
विज्ञापन