फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investor Summit 33703 crore investment proposal, 17 thousand will get employment

Investor Summit : 33703 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 17 हजार को मिलेगा रोजगार

Sun, 15 Jan 2023 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 10:07 PM IST
सार

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अफसरों ने औद्योगिक इकाइयों के अलावा कृषि, पर्यटन आदि क्षेत्रों में निवेश की अपील की। वहीें 108 उद्यमियों ने प्रयागराज में 33703 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव रखे। इन कंपनियों में 17175 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Investor Summit 33703 crore investment proposal, 17 thousand will get employment
इनवेस्टर सम्मिट में उद्यमियों को सम्मानित करते मंत्री नंदी और सांसद रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में रविवार को आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में प्रयागराज में औद्योगिक विकास का रोडमैप तैयार किया गया। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अफसरों ने औद्योगिक इकाइयों के अलावा कृषि, पर्यटन आदि क्षेत्रों में निवेश की अपील की। वहीें 108 उद्यमियों ने प्रयागराज में 33703 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव रखे। इन कंपनियों में 17175 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


इनमें से वरुण वेबरेज समेत कई संस्थाओं ने जमीन भी ले ली है और आधारशिला रखने की तैयारी में हैं। वहीं सबसे बड़े निवेश का प्रस्ताव ग्रीन अमोनिया का उत्पादन करने वाली अवादा वेंचर्स की ओर से 22500 करोड़ रुपये का आया है। इतने बड़े निवेश प्रस्तावों से उत्साहित मंत्री नंदी ने कहा, प्रदेश में निवेश करने वाली कई बड़ी कंपनी मालिकों के साथ बात हुई। उन्होंने प्रदेश में 76 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। अब प्रयागराज में 37 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव उत्साह बढ़ाने वाला है।

विज्ञापन

नंदी ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद माहौल बदला है। इसका परिणाम है कि निवेशक आ रहे हैं। सकल घरेलू उत्पाद के मामले में उत्त्तर प्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। यहां छह एक्सप्रेसवे हैं। सड़क, रेल, हवाई और जल मार्ग का यहां बड़ा नेटवर्क है।

नंदी ने कहा कि अब गुंडे हफ्ता नहीं मांगते। कानून का राज है। यही वजह है कि पूरे विश्व से लोग प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे हैं। इसके लिए पूरी सरकार लगी हुई है। मंत्री ने पीएम गति शक्ति पोर्टल, निवेश नीति समेत अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उद्यमियों से प्रयागराज में निवेश की अपील की। इनसे पहले सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक प्रवीण पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य ने भी निवेश की अपील की।

उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, उप निदेशक उद्यान डॉ. केएम चौधरी, संयुक्त आयुक्त उद्योग लालजी, यूपी सीडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, केपीएमजी कंसल्टेंट सिद्धार्थ आदि ने विभाग की योजनाओं संग रोजगार के क्षेत्रों पर चर्चा एवं निवेश की अपील की। इससे पहले सीडीओ शिपू गिरि ने अतिथियों का स्वागत किया एवं निवेशकों के बारे में जानकारी दी।

विशेष योगदान के लिए उद्यमियों का हुआ सम्मान
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रयागराज के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए उद्यमियाें को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालाें में मंगलौर मिनरल्स के राजेंद्र मिश्रा, एनआरआई निवेशक के डॉ. अनिल निगम, नीलकंठ महादेव नैचुरल के नरेश कुमार कुंद्रा, एमीपीएस ग्रुप के ऋषभ सिंह, साई इलेक्ट्रिकल्स के अरुण कुमार यादव, युनाइटेड ग्रुप के जगदीश गुलाटी, फ्यूचर प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के मोहित नैयर, बीआर कंप्यूटर के राजेश पांडेय, वरुण बेवरेज की प्रेरणा कपूर, डॉ. अग्रहरि, कृष्णम एग्रो, वेलनेस टूरिज्म के शिवम बरनवाल, अमरेंद्र रिसार्ट के अमरेंद्र सिंह, एलिचिको के राकेश राय, विनायक ग्रुप के संजीव अग्रवाल, साई धाम के राजेश गुप्ता, शेरवानी ग्रुप के सादिक सिद्दीकी, धारावत्स बायोएनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के त्रिभुवन नाथ पटेल, कोडापुर ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेश के बीडी सिंह शामिल रहे।

इनके अलावा ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स के विनय टंडन, नैनी इंडस्ट्रीज एसोेसिएशन के राजीव नैयर, लघु उद्योग भारती के संजय कुमार जैन, उप्र राज्य औद्योगिक संघ के अरविंद राय, उप्र औद्योगिक कल्याण संघ के आशुतोष तिवारी, इंडियन इंडस्टीज एसोसिएशन के आशीष केसरवानी को भी सम्मानित किया गया।

आईएएस-आईपीएस अब सीधे निवेशकों से करेंगे बात
प्रदेश में औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी आईएएस, आईपीएस स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। मंत्री नंदी ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि  उद्यमियों से सीधे आईएएस, आईपीएस स्तर के अफसर बात करेंगे। इससे उद्यमियों को प्रेरित करने के साथ तत्काल निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed