फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investigation into the death of 20 deer and one chinkara, four officials of Universal Cable sent a

Prayagraj : 20 हिरनों व एक चिंकारे की मौत की जांच, यूनिवर्सल केबल के चार अधिकारियों ने भेजा जवाब

Mon, 16 Jan 2023 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 11:41 PM IST
सार

छतनाग गांव में बिरला आनंद कानन गेस्ट हाउस में 20 हिरनों और एक चिंकारे की मौत के मामले में यूनिवर्सल केबल के चेयरमैन एचएस लोढ़ा सहित संस्था के अधिकारी यशवंत सिंह लोढ़ा, एएस कोठारी व संतोष द्विवेदी ने वन विभाग के नोटिस पर जवाब भेजा है।

विज्ञापन
Investigation into the death of 20 deer and one chinkara, four officials of Universal Cable sent a
चिंकारा। सांकेतिक चित्र। - फोटो : चिंकारा। सांकेतिक चित्र।

विस्तार

छतनाग गांव में बिरला आनंद कानन गेस्ट हाउस में 20 हिरनों और एक चिंकारे की मौत के मामले में यूनिवर्सल केबल के चेयरमैन एचएस लोढ़ा सहित संस्था के अधिकारी यशवंत सिंह लोढ़ा, एएस कोठारी व संतोष द्विवेदी ने वन विभाग के नोटिस पर जवाब भेजा है।

विज्ञापन

छतनाग स्थित गेस्ट हाउस परिसर के भीतर हिरनों के एक कुनबे को बाड़ा बनाकर रखा गया था। जहां पर 27 दिसंबर की रात आवारा कुत्तों ने बाड़े में घुसकर 20 हिरन व एक चिंकारे पर हमला बोल दिया था। जिसमें सभी हिरनों व चिंकारे की मौत को गई थी।

विज्ञापन

इस मामले में वन विभाग द्वारा सहायक वन संरक्षक कुंज मोहन वर्मा के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया था। इसके अलावा वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत बिरला हाउस प्रबंधन के चार कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। वहीं बीट प्रभारी और एक वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम ने इस मामले में यूनिर्वसल केबल संस्था के चेयरपर्सन सहित तीन शीर्ष अधिकारियों को नोटिस जारी किया। नोटिस में जांच टीम ने पूछा कि क्यों न इस मामले में आपको भी दोषी माना जाए। अधिकारियों ने अपने अधिवक्ता के द्वारा इसका जवाब भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed