Prayagraj : मुलायम सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा के मामले की जांच शुरू, हरकत में आई पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Jan 2026 08:43 PM IST
सार
श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के प्रबंध संचालक संदीप यादव द्वारा माघ मेला सेक्टर छह में आवंटित भूखंड संख्या 31 में स्थापित शिविर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के मामले में एसपी मेला ने अपर पुलिस झूंसी माघ मेला को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
माघ मेले में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला।