{"_id":"5e51800e8ebc3ef3b94936d3","slug":"intruding-into-the-house-threatening-to-throw-acid-allahabad-news-ald2692350132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छेड़खानी, तेजाब से जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर छेड़खानी, तेजाब से जलाने की धमकी
विज्ञापन
अतरसुइया में रहने वाली युवती से घर में घुसकर दो लोगों ने छेड़खानी की। शादी न करने पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने व गोली मारने की धमकी दी। साथ ही पीटा भी। शिकायत के बावजूद अतरसुइया पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, तब जाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।
मीरापुर निवासी युवती का आरोप है कि नौ फरवरी की रात आठ बजे सदियापुर निवासी मनोज निषाद अपने एक दोस्त के साथ उसके घर में जबरन घुस आए। इसके बाद शादी के लिए धमकाने लगा। विरोध पर थप्पड़ मारे और तेजाब से जलाने व गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आते-जाते उसे छेड़ता है, जिससे उसका घर से निकलना भी दूभर हो गया है।
मोबाइल नम्बर लिख कर कागज थमाता है और कहता है कि खुद से बात करने को कहता है। घटना से उसका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना के बाद अतरसुइया थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
लेकिन कई दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जिसके बाद उसने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने के बाद उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिया तब जाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। अतरसुइया पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।