फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview for teacher recruitment in ADC from September 23, seven posts of physics will start

Vacancy : एडीसी में शिक्षक भर्ती के लिए 23 सितंबर से इंटरव्यू, भौतिक विज्ञान के सात पदों से होगी शुरुआत

Mon, 21 Aug 2023 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

एडीसी के भौतिक विज्ञान विभाग शिक्षकों के कुल आठ पद सृजित हैं, जिनमें से सात पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 23 एवं 24 सितंबर को 60 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 23 सितंबर को एससी श्रेणी के आठ एवं ओबीसी श्रेणी के 20 अभ्यर्थियों और 24 सितंबर को अनारक्षित श्रेणी के 24 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आठ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
Interview for teacher recruitment in ADC from September 23, seven posts of physics will start
Teacher - फोटो : iStock

विस्तार

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में शिक्षक भर्ती के लिए 23 सितंबर से इंटरव्यू शुरू होने जा रहे हैं। कॉलेज में कुल 24 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों पर भर्ती होनी है। सबसे पहले भौतिक विज्ञान विभाग में सात पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू होंगे।

विज्ञापन


एडीसी के भौतिक विज्ञान विभाग शिक्षकों के कुल आठ पद सृजित हैं, जिनमें से सात पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 23 एवं 24 सितंबर को 60 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 23 सितंबर को एससी श्रेणी के आठ एवं ओबीसी श्रेणी के 20 अभ्यर्थियों और 24 सितंबर को अनारक्षित श्रेणी के 24 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आठ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


सबसे अधिक 21 पद विधि संकाय में हैं। प्राचीन इतिहास में नौ, वाणिज्य में 16, कंप्यूटर साइंस में सात, रक्षा अध्ययन में चार, अर्थशास्त्र में छह, शिक्षाशास्त्र में पांच, अंग्रेजी में सात, भूगोल में छह, हिंदी में सात, गणित में चार, मध्यकालीन इतिहास में चार, संगीत सितार में एक, संगीत तबला एवं वोकल में दो-दो, पेंटिंग, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा में दो-दो पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजनीति विज्ञान एवं मनोविज्ञान में पांच-पांच, संस्कृत एवं सांख्यिकी में तीन-तीन और उर्दू में असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पदों भर्ती होनी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद इसके संघटक इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में पहली बार भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती कॉलेज गवर्निंग बॉडी करेंगे। केंद्रीय दर्जा मिलने से पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होती थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed