{"_id":"635be9a30fe0be0aff60b949","slug":"interview-for-recruitment-to-the-post-of-teacher-in-botany-department-from-november-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University : वनस्पति विज्ञान विभाग में शिक्षक पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार दो नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University : वनस्पति विज्ञान विभाग में शिक्षक पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार दो नवंबर से
Fri, 28 Oct 2022 08:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 08:09 PM IST
सार
विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रोफेसर के दो, एसोसिएट प्रोफेसर के आठ और असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 पद पर साक्षात्कार होना है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के अनारक्षित वर्ग के 19 अभ्यर्थियों को दो नवंबर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षकों के 24 पदों के लिए साक्षात्कार दो नवंबर से शुरू होगा। इंटरव्यू सुबह नौ बजे से इविवि के गेस्ट हाउस में संपन्न होंगे। विवि प्रशासन की ओर से इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि आखिरी बार विभाग में 2015 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच पदों पर भर्ती हुई थी लेकिन तीन अभ्यर्थियों ने ही ज्वाइन किया था। कई साल बाद भर्ती होने से विभाग में शिक्षकों की कमी का संकट दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रोफेसर के दो, एसोसिएट प्रोफेसर के आठ और असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 पद पर साक्षात्कार होना है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के अनारक्षित वर्ग के 19 अभ्यर्थियों को दो नवंबर को बुलाया गया है। इसी दिन ओबीसी वर्ग के छह, पीडब्ल्यूडीए के चार, एग्रीकल्चर बॉटनी के आठ अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
दूसरे दिन यानी तीन नवंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर ओबीसी वर्ग के 25, एसटी वर्ग के आठ, एससी वर्ग के आठ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। चार नवंबर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के ईडब्ल्यूएस के 16, अनारक्षित के 25 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। पांच नवंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर के अनारक्षित वर्ग के 40 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन