{"_id":"5c77f8f8bdec224ca3491ea9","slug":"interview-for-recruitment-of-ae-819-posts-march-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एई के 819 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू एक मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एई के 819 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू एक मार्च से
Thu, 28 Feb 2019 08:36 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Feb 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
2 मई को विप्रो इंटरप्राइसिस और 16 मई को टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी कैंपस इंटरव्यू लेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2013 के तहत सहायक अभियंता (एई) के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू एक मार्च से शुरू होने जा रहा है। अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा परिणाम के लिए तकरीबन तीन साल तक इंतजार किया। इंटरव्यू विभिन्न तिथियों में चार अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
एई के 819 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा वर्ष 2016 में 10, 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा परिणाम इस साल दो फरवरी को जारी किया। परीक्षा परिणाम के लिए अभ्यर्थियों की ओर से लगातार आंदोलन जारी रहा। मामला हाईकोर्ट तक गया और कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने परिणाम घोषित किया। लिखित परीक्षा में 7104 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2641 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया।
आयोग के सूत्रों का कहना है कि अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में इस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम आने की संभावना है। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2013 के तहत अवर अभियंता (जेई) के भी 3222 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन आयोग अभी इस परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं कर सका है और जेई के अभ्यर्थी अब इस परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।