फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   interview end in lecturer recruitment of up government inter colleges In UP

यूपी: राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती के लिए नहीं होगा इंटरव्यू, ऐसे होगा अंतिम चयन

Tue, 22 Dec 2020 11:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
interview end in lecturer recruitment of up government inter colleges In UP
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे
राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में प्रवक्ता के 1483 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। कुल 16 विषयों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इनमें सर्वाधिक 269 पद गणित विषय में हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2021 और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2021 निर्धारित की है। 
विज्ञापन


प्रवक्ता के पद राजपत्रित अधिकारी के पद हैं, सो शासन की ओर से जारी साक्षात्कार विलोपन आदेश के तहत इस भर्ती के लिए साक्षात्का नहीं होगा। केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्ष में अभ्यर्थियों को मिले अंकों के आधार पर अंतिम चयन की मेरिट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाएगा। सबसे कम पांच पद शिक्षाशास्त्र विषय में हैं। वहीं, जीव विज्ञान में 228, भौतिक विज्ञान में 162 और अंग्रेजी में 122 पद हैं। जीआईसी में पुरुष वर्ग के तहत 15 विषयों में प्रवक्ता के 991 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें 400 पद अनारक्षित, 98 ईडब्ल्यूएस, 265 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसीएस), 210 अनुसूचित जाति (एससी) एवं 18 पदों अनुसूचित जनजाति वर्ग (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। 

वहीं, जीजीआईसी में महिला वर्ग के तहत 16 विषयों में 482 पदों पर भर्ती होगी। इनमें गृह विज्ञान के रूप में एक अतिरिक्त विषय शामिल हैं, जो पुरुष वर्ग में नहीं है। महिला वर्ग में 203 पद अनारक्षित, 42 ईडब्ल्यूएस, 130 ओबीसी, 101 एससी और छह पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 

प्री और मेंस के लिए न्यूनतम दक्षता अंक निर्धारित
आयोग ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए न्यूनतम दक्षता अंक भी निर्धारित किए गए हैं। एससी-एसटी अभ्यिर्थयों के लिए न्यूनतम दक्षता अंक 35 फीसदी और अन्य श्रेणियों के लिए न्यूनतम दक्षता अंक 40 फीसदी निर्धारित होंगे। यानी प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा में इससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को श्रेष्ठता/चयन सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम
प्रारंभिक परीक्षा - सामान्य अध्ययन/वैकल्पिक विषय का एक प्रश्रपत्र होगा, जो वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पी प्रकार का होगा। इसमें प्रश्रों की संख्या 120 होगी, जिनमें 80 प्रश्र वैकल्पिक विषय और 40 प्रश्र सामान्य अध्ययन के होंगे। परीक्षा में माइनस मार्किंग होगी। प्रश्रपत्र कुल 300 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा।

मुख्य परीक्षा - पहला प्रश्रपत्र सामान्य हिंदी एवं निबंध (परंपरागत) का होगा, जिसे दो घंटे में हल करना होगा। इसके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। वहीं, द्वितीय प्रश्रपत्र वैकल्पिक विषय (परंपरागत) का होगा, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे मिलेंगे और इसके लिए 300 अंक निर्धारित होंगे। प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य हिदीं में 50 अंक और हिंदी निबंध के 50 अंक के सवाल होंगे। निबंध के पेपर में दिए गए विषय पर एक हजार शब्द सीमा में निबंध लिखना होगा। वहीं, वैकल्पिक विषय के दूसरे प्रश्रपत्र में कुल 20 प्रश्र होंगे। 25-25 अंक के पांच सामान्य उत्तरीय सवालों के जवाब अधिकतम 250-250 शब्दों, खंड ब में 15-15 अंकों के पांच लघु उत्तरीय सवालों के जवाब अधिकतम 150-150 शब्दों और खंड स में 10-10 अंकों के 10 अतिलघु उत्तरीय सवालों के जवाब अधिकतम 50-50 शब्दों में लिखने होंगे। 

पुरुष वर्ग
विषय-पद-अनारक्षित-ईडब्ल्यूएस-ओबीसी-एससी-एसटी 
हिंदी - 98 - 39 - 10 -26 - 21 - 02
अंग्रेजी - 100 - 40 - 10 - 27 - 21 - 02 
भौतिक विज्ञान - 105 - 43 - 10 - 28 - 22 - 02
रसायन विज्ञान - 106 - 44 - 10 - 28 - 22 - 02
जीव विज्ञान - 137 - 55 - 13 - 37 - 30 - 02
गणित - 132 - 53 - 13 - 36 - 28 - 02
संस्कृत - 46 - 19 - 05 - 12 - 09 - 01
अर्थशास्त्र - 56 - 22 - 06 - 15 - 12 - 01
नागरिक शास्त्र - 47 - 19 - 05 - 13 - 10 - 00
भूगोल - 60 - 25 - 06 - 16 - 12 - 01
इतिहास - 42 - 17 - 04 - 11 - 09 - 01
समाजशास्त्र - 30 - 11 - 03 - 08 - 07 - 01
शिक्षाशास्त्र - 01 - 01 - 00 - 00 - 00 - 00
उर्दू - 20 - 08 - 02 - 05 - 04 - 01
वाणिज्य - 11 - 04 - 01 - 03 - 03 - 00
 

महिला वर्ग
विषय-पद-अनारक्षित-ईडब्ल्यूएस-ओबीसी-एससी-एसटी 

हिंदी - 21 - 09 - 02 - 06 - 04 - 00
अंग्रेजी - 22 - 09 - 02 - 06 - 05 - 00
भौतिक विज्ञान - 57 - 23 - 06 - 15 - 12 - 01
रसायन विज्ञान - 59 - 24 - 06 - 16 - 12 - 01
जीव विज्ञान - 91 - 36 - 09 - 25 - 19 - 02
गणित - 137 - 55 - 14 - 37 - 29 - 02
संस्कृत - 13 - 07 - 00 - 03 - 03 - 00
अर्थशास्त्र - 10 - 05 - 00 - 03 - 02 - 00
नागरिक शास्त्र - 15 - 07 - 01 - 04 - 03 - 00
भूगोल - 14 - 06 - 01 - 04 - 03 - 00
इतिहास - 15 - 07 - 01 - 04 - 03 - 00
समाजशास्त्र - 08 - 04 - 00 - 02 - 02 - 00
शिक्षाशास्त्र - 04 - 02 - 00 - 01 - 01 - 00
उर्दू - 05 - 03 - 00 - 01 - 01 - 00
वाणिज्य - 01 - 01 - 00 - 00 - 00 - 00
गृह विज्ञान - 10 - 05  - 00 - 03 - 02 - 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed