{"_id":"62c877514ab1a40bfc546293","slug":"integrated-course-now-studying-yoga-and-meditation-in-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम : इलाहाबाद विवि में अब योग और ध्यान की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम : इलाहाबाद विवि में अब योग और ध्यान की पढ़ाई
Fri, 08 Jul 2022 11:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:58 PM IST
सार
बीए, बीकॉम, बीएससी के छात्र सीधे एमए में दाखिला ले सकेंगे। वहीं, पाठ्यक्रम की शुरुआत में इंटमीडिट उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं दाखिला ले सकेंगे। पाठ्यक्रम के लिए कुल 50 सीटें निर्धारित की गईं हैं। प्रवेश लेने वालों को पहले साल सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष डिप्लोमा, तीसरे साल बीए, चौथे वर्ष बीए ऑनर्स और पांचवें वर्ष एमए की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में अब योग और ध्यान की पढ़ाई भी होगी। छात्र सीधे स्नातक में दाखिला लेंगे और पांचवें वर्ष में उन्हें एमए की डिग्री मिलेगी। इस पाठ्यक्रम को नए सत्र से पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमए इन योग एंड मेडिटेशन के नाम से शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रम के संचालन में विश्वविद्यालय के छह विभागों की भागीदारी होगी।
विज्ञापन
बीए, बीकॉम, बीएससी के छात्र सीधे एमए में दाखिला ले सकेंगे। वहीं, पाठ्यक्रम की शुरुआत में इंटमीडिट उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं दाखिला ले सकेंगे। पाठ्यक्रम के लिए कुल 50 सीटें निर्धारित की गईं हैं। प्रवेश लेने वालों को पहले साल सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष डिप्लोमा, तीसरे साल बीए, चौथे वर्ष बीए ऑनर्स और पांचवें वर्ष एमए की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष में दो सेेमेस्टर होंगे। पाठ्यक्रम के संचालन के लिए इविवि के दर्शनशास्त्र विभाग कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मनोविज्ञान विभाग, कॉग्नेटिव साइंस, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा और होमसाइंस विभाग की भी सक्रिय भागीदारी होगी। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल भी होगा।
विज्ञापन
इविवि में कल से रोज सुबह होगा योगाभ्यास
इविवि में अब रोज सुबह शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जाएगा। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार 10 जुलाई से इसकी शुरुआत होनी जा रही है। रोज सुबह 6.15 से 7.15 बजे तक विज्ञान संकाय के विजयनगरम हॉल में सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए विजयनगर हॉल एवं म्यूजियम के क्यूरेटर से संपर्क किया जा सकता है।