{"_id":"66405da1a49f3ba8f203bb90","slug":"instructor-who-campaigned-for-lok-sabha-candidate-transferred-pot-sent-from-shankargarh-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : लोकसभा प्रत्याशी का प्रचार करने वाले अनुदेशक का तबादला, शंकरगढ़ से भेजा गया हंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : लोकसभा प्रत्याशी का प्रचार करने वाले अनुदेशक का तबादला, शंकरगढ़ से भेजा गया हंडिया
Sun, 12 May 2024 11:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 May 2024 11:41 AM IST
सार
राजकोष से मानदेय प्राप्त करने वाले कर्मचारी या अधिकारी किसी भी प्रत्याशी का प्रचार नहीं कर सकते हैं। वह प्रचार करते हैं तो आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। शंकरगढ़ में तैनात अजय सिंह ने विद्यालय समयावधि में प्रत्याशी का प्रचार किया।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
संविलियन विद्यालय शंकरगढ़ में खेल व्यायाम अनुदेशक के पद पर तैनात अजय सिंह इलाहाबाद संसदीय सीट के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह का प्रचार कर रहे थे। उन पर आरोप लगने और जांच में पुष्टि हुई तो बीएसए ने उनका तबादला हंडिया के स्कूल में कर दिया है।
विज्ञापन
राजकोष से मानदेय प्राप्त करने वाले कर्मचारी या अधिकारी किसी भी प्रत्याशी का प्रचार नहीं कर सकते हैं। वह प्रचार करते हैं तो आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। शंकरगढ़ में तैनात अजय सिंह ने विद्यालय समयावधि में प्रत्याशी का प्रचार किया। सोशल मीडिया पर प्रत्याशी के साथ उनके कई पोस्टर हैं। उनकी पत्नी पूनम सिंह समाजवादी पार्टी में विधानसभा महिला सभा की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याललाल पाल और प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के साथ उनके कई पोस्टर हैं। इस मामले की जांच रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ ने 10 मई को बीएसए को सौंपी है। बीएसए ने बताया कि अजय सिंह ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसलिए उनको अब पूर्व माध्यमिक विद्यालय हंडिया भेजा गया है। इस मामले की जांच अब खंड शिक्षा अधिकारी हंडिया करेंगे।
विज्ञापन