प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव के निर्देश के बाद नगर पंचायत के गठन की तैयारियों में जुटा प्रशासन
सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम केशव ने फूलपुर को नगर पालिका एवं बरौत, सोरांव, करछना, मांडा और बढ़ोखर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद से ही जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा फूलपुर को नगर पालिका एवं बरौत, सोरांव आदि को नगर पंचायत बनाने के एलान के बाद प्रशासनिक अमला इसकी तैयारियों में जुट गया है। इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से संबंधित क्षेत्र के लेखपालों से सर्वे करवाने के साथ ही उसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम केशव ने फूलपुर को नगर पालिका एवं बरौत, सोरांव, करछना, मांडा और बढ़ोखर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद से ही जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि इन सभी क्षेत्रों में 15-15 वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव दिया जाएगा। इसके साथ ही फूलपुर में नगर पालिका का विकास होने से ग्राम सभाओं में कटौती होगी।
लगभग नौ गांव यहां से पालिका में शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर राजा मांडा कहे जाने वाले पूर्व पीएम वीपी सिंह भी मांडा के ही थे। उनका क्षेत्र नगर पंचायत में शामिल होने से वहां तमाम सुविधाओं का इजाफा हो जाएगा। स्थानीय लोगों द्वारा भी पूर्व में मांडा क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल किए जाने की मांग की जा चुकी है।
मंडलायुक्त ने किया बेगम बाजार ब्रिज का निरीक्षण
कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत ने रविवार को निर्माणाधीन बेगम बाजार रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। यहां उन्हें बताया गया कि पुल का 90 फीसदी निर्माण हो चुका है। सेेना की जो मांग है उसे भी पूरा कर दिया गया है। शेष काम जल्द पूरा होने की संभावना जताई गई। इसके बाद कमिश्नर चौफटका में प्रस्तावित फ्लाई ओवर देखने को पहुंचे। अंत में उन्होंने सलोरी में भी बनाए जाने वाले रेल ओवर ब्रिज का जायजा लिया। बाद में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम कार्यालय में अफसरों के साथ उनकी बैठक भी हुई। मंडलायुक्त के अनुसार संबंधित पुलों के निर्माण में जो अड़चन है उसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।