फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector was attacked by property dealer along with his associates, case filed

Prayagraj : दरोगा पर प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों समेत किया था हमला, मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Jan 2023 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 08:24 PM IST
सार

एमएनएनआईटी के पास ट्रैफिक दरोगा ओमकार यादव पर सरेशाम हमले की वारदात प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथियों संग मिलकर की थी। उसके साथ ही वारदात में शामिल एक अन्य युवक को चिह्नित कर लिया गया है।

विज्ञापन
Inspector was attacked by property dealer along with his associates, case filed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमएनएनआईटी के पास ट्रैफिक दरोगा ओमकार यादव पर सरेशाम हमले की वारदात प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथियों संग मिलकर की थी। उसके साथ ही वारदात में शामिल एक अन्य युवक को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस ने दो नामजद व 20 अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

दरोगा की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह 18 जनवरी को यातायात ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान बिना नंबर की कार आते दिखाई दी जिसका चालक लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चला रहा था। रोकने की कोशिश पर चालक व उसके साथियों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। साथ ही हमला करते हुए उसे गाड़ी में भी खींच लिया। किसी तरह उसने बाहर निकलकर फोन से सूचना दी तो थाने की फोर्स आई।

विज्ञापन


हालांकि तब तक हमलावरों ने अपने साथियों को बुला लिया था जो धमकी देते हुए भाग निकले। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने पर हमलावरों की तस्वीर नजर आई जिसके बाद दो को चिह्नित कर लिया गया। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फुटेज से उमर व सलमान को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मेहंदौरी के रहने वाले हैं। उनके साथ 20 अज्ञात युवक भी नजर आ रहे हैं। हत्या के प्रयास, लोकसेवक पर हमला, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों के घरों में दबिश दी गई लेकिन वह फरार मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed