{"_id":"5dacb11f8ebc3e01447229c4","slug":"inspector-removed-from-cbi-camp-office-allahabad-news-ald2580816148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई कैंप कार्यालय से हटे दरोगा, सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई कैंप कार्यालय से हटे दरोगा, सिपाही
विज्ञापन
सीबीआई कैंप कार्यालय में बड़ा फेरबदल
कार्यालय से स्टाफ समेत पुलिस कर्मी भी हटाए गए, अब नई तैनाती
नए जांच अधिकारी विजेंद्र कुमार के आने से पहले हुआ बदलाव
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई के कैंप कार्यालय में महीनों से तैनात पुलिस कर्मियों और सीबीआई स्टाफ के कई लोगों को हटा दिया गया है। उनकी जगह नई तैनाती की जा रही है। माना जा रहा है कि सीबीआई में नए जांच अधिकारी की नियुक्ति के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद गोविंदपुर स्थित सीबीआई कैंप कार्यालय में दिनभर हलचल रही। सूत्रों के मुताबिक नए जांच अधिकारी एसपी विजेंद्र कुमार के आने से पहले वहां लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मियों को हटा दिया गया है और अब उनकी जगह दूसरे पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा सीबीआई स्टाफ के भी ज्यादातर लोगों को हटाकर उनकी जगह दूसरी नियुक्ति की जा रही है। विजेंद्र कुमार सोमवार को प्रयागराज आ रहे हैं। हालांकि उनसे पहले सीबीआई की एक टीम कैंप कार्यालय आ चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि रविवार को आयोग के कुछ पूर्व कर्मचारी भी सीबीआई कार्यालय आए थे। चर्चा है कि नए एसपी विजेंद्र कुमार यहां आने के बाद आयोग के पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारियों से पूछताछ कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग में भी पीसीएस-2015, एपीएस-2010 समेत कई विवादित परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज भी दोबारा खंगाले जा सकते हैं। सीबीआई जांच में लेटलतीफी के मामले में 23 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई भी है।