फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector Inspector named in the death of a young man

युवक की मौत में इंस्पेक्टर दरोगा नामजद

Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Inspector Inspector named in the death of a young man
Inspector Inspector named in the death of a young man
प्रयागराज। शाहगंज स्थित होटल में शिवम कुमार की खुदकुशी के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। पिता ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उरई एसओ व दरोगा समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जालौन के उरई निवासी शिवम कुमार उर्फ गोलू ने एक दिन पहले शाहगंज स्थित होटल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद आईटीबीपी में दरोगा के पद पर तैनात पिता महेश कुमार ने देर रात शाहगंज थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके बेटे शिवम ने आर्य समाज लखनऊ से रेनू नाम की युवती से विवाह कर लिया था और सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। आरोप लगाया कि सुनवाई तिथि से पहले ही युवती के रिश्तेदार अरुण कुमार व अन्य पुलिस की मदद से जबरन दोनों को उरई कोतवाली ले गए। वहां शिवम को मारापीटा गया व करंट लगाया गया।
विज्ञापन

16 सितंबर को जानकारी देने पर हाईकोर्ट ने युवती को 24 सितंबर को कोर्ट में हाजिर करने का आदेश दिया। जिसकी जानकारी पर उरई पुलिस ने शिवम को छोड़ दिया। यही नहीं 25 सितंबर को सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर आने पर वहां पहले से मौजूद युवती के चाचा, फूफा अरुण कुमार व छह अज्ञात लोगों ने उसकी जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि युवती के उपरोक्त घरवालों व उरई एसओ व विवेचक दरोगा की प्रताड़ना से तंग आकर ही शिवम ने जान दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed