फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   inspection found less in length and thickness, many JE-AE may face fines

प्रयागराज : सड़क निर्माण में अंधेरगर्दी, जांच में कम मिली लंबाई-मोटाई, कई जेई-एई पर गिर सकती है गाज

Wed, 24 Apr 2024 07:43 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

फूलपुर ब्लॉक में पांच ऐसी सड़कों का पता चला है जिनकी लंबाई आगणन के मुकाबले मौके पर कम पाई गई। इतना ही नहीं मोटाई यानी क्रस्ट भी कम है। इन सड़कों के निर्माण में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
inspection found less in length and thickness, many JE-AE may face fines
सड़क। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडब्ल्यूडी की सड़कों के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। मानक के विपरीत आधी-अधूरी सड़कें बनाकर करोड़ों रुपये का भुगतान करा लिया गया है। जांच में आगणन के मुकाबले इन सड़कों की लंबाई कम पाई गई है। इस मामले में कई सहायक अभियंताओं के साथ ही अवर अभियंताओं पर गाज गिर सकती है। अब अफसर जांच रिपोर्ट दबाने के साथ ही इस मामले की लीपापोती में जुट गए हैं।

विज्ञापन


फूलपुर ब्लॉक में पांच ऐसी सड़कों का पता चला है जिनकी लंबाई आगणन के मुकाबले मौके पर कम पाई गई। इतना ही नहीं मोटाई यानी क्रस्ट भी कम है। इन सड़कों के निर्माण में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की बात कही जा रही है। फूलपुर-मुबारकपुर-सैफखानपुर मार्ग पर पेंटेड रोड की लंबाई आगणन के अनुसार 5100 मीटर है, लेकिन मौके पर 2126 मीटर लंबाई कम पाई गई। इसी तरह चार सौ मीटर सीसी रोड कागज पर बनी है, लेकिन यह भी 81 मीटर कम है।
विज्ञापन


फूलपुर ब्लॉक में ही आगरापट्टी-मुबारकपुर मार्ग के किमी पांच से मैलहन हरिजन बस्ती तक पेंटेड रोड 1150 मीटर स्वीकृत है, लेकिन इसकी भी लंबाई 45 मीटर कम मिली है। मौके पर 1105 मीटर ही सड़क निर्माण पाया गया। इस सड़क पर सहायक अभियंता धनीराम और अवर अभियंता श्रीराम सिंह ने काम कराया है। जेई राम सिंह हाल में ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि धनीराम कुंभ मेला में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रयागराज गोरखपुर मार्ग पर 40 किमी के बाद आगरापट्टी मुसहर बस्ती एवं ब्राह्मण बस्ती होते हुए चौहान बस्ती संपर्क मार्ग पर पेंटेड रोड 2680 मीटर आगणन में दर्ज है, लेकिन मौके पर लंबाई 1215 मीटर कम पाई गई। इसी पर 320 मीटर सड़क निर्माण आगणन में स्वीकृत है, लेकिन मौके पर काम नहीं कराया गया है। इस सड़क को बनाए बिना ही भुगतान करा लिया गया है।

इस पर सहायक अभियंता धनीराम और जेई श्रीराम सिंह रहे हैं। इसी तरह वरना लतीफपुर मार्ग के तीन किमी से आगे यादव बस्ती-मुस्लिम बस्ती संपर्क मार्ग पर पेंटेड रोड 1300 मीटर आगणन के सापेक्ष 50 मीटर कम मिला। जबकि सीसी रोड 1200 मीटर के सापेक्ष 291 मीटर कम है। इस मार्ग पर भी क्रस्ट में व्यापक अनियमितता पकड़ी गई है।

इसके अलावा मुबारकपुर कुसेहटा मार्ग के किमी एक से आगे बिंदा होते हुए पहसी सरोज बस्ती संपर्क मार्ग के 2200 मीटर स्वीकृत आगणन में सड़क की लंबाई 16 मीटर कम पाई गई। जबकि, सीसी रोड 800 मीटर के सापेक्ष 194 मीटर कम मिली है। इस सड़क पर सहायक अभियंता जेपी सोनकर रहे हैं। इन सड़कों का सत्यापन शासन स्तर पर की गई शिकायत के बाद कराया गया है। अब अफसर रिपोर्ट को दबाने और गड़बड़ी पर लीपापोती में जुटे हुए हैं।

इस तरह की जांच रिपोर्ट अभी मेरे सामने नहीं आई है। अगर आगणन के विपरीत मौके पर सड़कों की लंबाई कम पाई गई है और क्रस्ट भी मानक के विपरीत पड़ा है तो यह मामला गंभीर है। इसे देखा जाएगा। - विजय कन्नौजिया, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed