{"_id":"610422388ebc3e66ff24daf5","slug":"innova-driver-had-a-dispute-with-adj-due-to-the-side-of-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी बोले, जज पर हमला नहीं हुआ, दुर्घटनाग्रस्त हुई थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी बोले, जज पर हमला नहीं हुआ, दुर्घटनाग्रस्त हुई थी कार
Sat, 31 Jul 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:37 AM IST
सार
- कोखराज में इनोवा ने मारी थी टक्कर, हत्या के प्रयास की दी गई थी तहरीर
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोखराज कोतवाली के चाकवन के पास एक दिन पहले फतेहपुर में नियुक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) मो. अहमद खान की गाड़ी को टक्कर मारे जाने की घटना को एसपी ने महज एक हादसा बताया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद यह बात खुद जिले के एसपी ने कही। उनका कहना है कि घटना की जांच में पाया गया कि ओवरटेक करने के चक्कर में इनोवा सवार ने एडीजे की कार में टक्कर मारी थी।
फतेहपुर जिले में नियुक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. अहमद खान बृहस्पतिवार को प्रयागराज गए थे। शाम को वह अपनी कार से गनर समेत फतेहपुर लौट रहे थे। चाकवन के समीप उनकी कार में तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गनर समेत जख्मी हो गए। इसके बाद उनकी ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि हत्या के उद्देश्य से उनकी कार में टक्कर मारी गई।
यह भी बताया कि बरेली जिले में तैनाती के दौरान भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा तो अफसर जांच में जुट गए। कौशाम्बी के एसपी राधेश्याम का कहना है कि घटना सिर्फ एक हादसा थी। अन्य किसी तरह की बात सामने नहीं आई है। इसके बाद खुद टक्कर मारने वाली इनोवा के चालक ने अपनी गलती मानी और उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर फतेहपुर पहुंचाने गया।