फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innova collided with a young man coming for Sangam bath, he lost his life

Prayagraj : संगम स्नान के लिए आ रहे युवक को इनोवा ने मारी टक्कर, चली गई जान

Sun, 22 Jan 2023 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 12:04 AM IST
सार

दोस्त भी जख्मी, शिवकुटी में फाफामऊ पुल पर तड़के हुआ हादसाप्रयागराज। संगम स्नान के लिए बाइक से आ रहे दो दोस्तों की बाइक में तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी। इसमें प्रतापगढ़ निवासी शुभम मिश्रा(28) की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त श्रवण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन
Innova collided with a young man coming for Sangam bath, he lost his life
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

दोस्त भी जख्मी, शिवकुटी में फाफामऊ पुल पर तड़के हुआ हादसाप्रयागराज। संगम स्नान के लिए बाइक से आ रहे दो दोस्तों की बाइक में तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी। इसमें प्रतापगढ़ निवासी शुभम मिश्रा(28) की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त श्रवण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

फाफामऊ में किराये पर रहने वाला शुभम प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित कुशहा गांव का रहने वाला था। वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम की सिक्योरिटी का जिम्मा संभालने वाली कंपनी में कार्यरत था। उसका दोस्त सुल्तानपुर निवासी श्रवण भी इसी कंपनी में कार्यरत है जिसकी वर्तमान तैनाती लखनऊ में है। कंपनी के काम से उसे दो दिन के लिए प्रयागराज बुलाया गया था।

विज्ञापन

शनिवार को उसे वापस जाना था। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए शनिवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर संगम आने के लिए निकले। 6.30 बजे के करीब दोनों फाफामऊ पुल पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां शुभम को मृत घोषित कर दिया गया जबकि गंभीर हालत को देखते हुए श्रवण को रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पर शुभम के रिश्तेदार अभय पांडेय समेत अन्य परिजन आ गए। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव प्रतापगढ़ स्थित पैतृक आवास ले जाया गया। अभय ने बताया कि अंतिम संस्कार रविवार को श्रृंग्वेरपुर घाट पर किया जाएगा। उधर शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

युवक को बेकाबू बोलेरो ने कुचला, मौतपूरामुफ्ती में बाइक से घर लौट रहे 26 वर्षीय इंद्रसेन को बेकाबू बोलेरो ने कुचल दिया। पिता रामसेवक ने पुलिस को बताया कि वह धूमनगंज के पीपलगांव का रहने वाला है। उसका बेटा इंद्रसेन बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में काम करता था। शुक्रवार शाम छह बजे के करीब वह बाइक पर सवार होकर भगवतपुर से घर लौट रहा था। झपिया मोड़ के पास बेकाबू बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे झलवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मुकदमा पंजीकृत बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed