प्रयागराज : खेलते हुए कुंए में गिरने से मासूम की मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा था अवनीश
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 04:40 PM IST
सार
काफी प्रयास के बाद कुंए में से मासूम के शव को निकाल लिया गया। हादसे से घर में कोहराम मच गया। ओनौर गांव के अयोध्या प्रसाद बिंद घर पर रहकर खेती-बारी करते हैं। उनका इकलौता बेटा अवनीश (2) शनिवार सुबह घर के पास खेल रहा था कि अचानक खेलते-खेलते कुंए में गिर गया। परिजनों की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस के साथ फायर कर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन
कुंए में गिरे मासूम को निकालते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।