फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innocent child was imprisoned in the school for two hours, teachers closed the school without seeing, headmast

Prayagraj : विद्यालय में दो घंटे कैद रहा मासूम, शिक्षकों ने बिना देखे स्कूल कर दिया बंद, वीडियो वायरल

Mon, 15 Jul 2024 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 05:59 PM IST
सार

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। बीएसए से इसकी शिकायत की गई। बीएसए की फटकार के बाद पहुंचे विद्यालय के शिक्षकों ने गेट खोला तब जाकर बच्चा बाहर आ सका। इससे अभिभावकों में शिक्षकों के प्रति गहरी नाराजगी है। इसको अक्षम्य मानते हुए बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
Innocent child was imprisoned in the school for two hours, teachers closed the school without seeing, headmast
स्कूल में कैद बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शिक्षकों ने विद्यालय जल्दी बंद करने के चक्कर में एक बच्चे को स्कूल में ही छोड़ दिया और बाहर से ताला लगाकर चले गए। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। बीएसए से इसकी शिकायत की गई। बीएसए की फटकार के बाद पहुंचे विद्यालय के शिक्षकों ने गेट खोला तब जाकर बच्चा बाहर आ सका। इससे अभिभावकों में शिक्षकों के प्रति गहरी नाराजगी है। इसको अक्षम्य मानते हुए बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


मामला मेजा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लोहरा का है। सोमवार को विद्यालय के स्टाफ ने समय से आधे घंटे पहले ही विद्यालय बंद कर दिया। बच्चों को बताया गया कि वह डिजिटल अटेंडेंस के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। विद्यालय से बच्चों की छुट्टी कर दी गई और स्कूल में बाहर से ताला लगा दिया गया। कुछ देर बाद स्कूल के अंदर से बच्चे के रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज आई ग्रामीण जुट गए। 

विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने स्कूल में कैद बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को भी दी गई। बीएसए की फटकार के बाद स्कूल पहुंचने शिक्षकों ने ताला खोला तब जाकर बच्चे को बाहर निकाला जा सका। बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है। बच्चा दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक स्कूल मे ंकैद रहा। 

बहन के साथ पढ़ने आया था शिवांश

साढ़े तीन वर्ष का शिवांश अपनी बड़ी बहन शिवानी के साथ स्कूल आया था। छुट्टी होने के बाद बहन को लगा कि शिवांश घर जा चुका है और वह अकेले चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed