{"_id":"5e0511fe8ebc3e87f34d82f0","slug":"initiative-to-open-rail-gate-in-place-of-begum-bazar-rob-allahabad-news-ald264050733","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगम बाजार आरओबी की जगह रेल फाटक खोलने की पहल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगम बाजार आरओबी की जगह रेल फाटक खोलने की पहल शुरू
विज्ञापन
प्रयागराज। बम्हरौली के निकट पिछले दो वर्ष से बंद चल रहे बेगम बाजार रेल फाटक खोले जाने की पहल शुरू की गई है। यहां पिछले वर्ष वायुसेना द्वारा रेल ओवर ब्रिज का 90 फीसदी निर्माण होने के बाद काम रुकवा दिए जाने के बाद रेल फाटक खोले जाने के लिए एयरपोर्ट निदेशक ने कमिश्नर प्रयागराज और डीआरएम को पत्र लिखा है। इस पत्र के बाद कमिश्नर ने सेतु निगम के अफसरों से कार्रवाई करने को कहा है।
दरअसल कुंभ मेले के पूर्व ही बेगम बाजार आरओबी का निर्माण शुरू किया गया था। सेतु निगम की ओर से इस आरओबी का निर्माण शहर में बन रहे अन्य आरओबी के मुकाबले तेजी से किया जा रहा था। ताकि जीटी रोड से एयरपोर्ट सीधा पहुंचा जा सके। इस वजह से वर्ष 2018 की शुरूआत में ही यहां रेल फाटक बंद कर दिया गया। आरओबी का 90 फीसदी निर्माण होने के बाद सुरक्षा का हवाला देते हुए वायुसेना ने इसका निर्माण रुकवा दिया। निर्माण रुकवा देने के बाद से पिछले एक वर्ष से यहां लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। इस दौरान एयरपोर्ट आने वाले लोगों को भी काफी घूम कर जाना होता है। हैप्पी होम से पुराने सिविल टर्मिनल से आने वाला रास्ता भी आए दिन वायुसेना सुरक्षा कारणों से बंद कर देती है। यात्रियों की इसी दिक्कत को देखते हुए एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने डीआरएम अमिताभ और कमिश्नर आशीष गोयल को पत्र लिखकर दो वर्ष से बंद रेल फाटक खोलने का आग्रह किया। पत्र के बाद कमिश्नर ने सेतु निगम के चीफ परियोजना प्रबंधक आरके सिंह को चिट्ठी लिखी। सेतु निगम ने चिट्टी मिलने के बाद अब रेलवे के आला अफसरों के साथ डीएम की मौजूदगी में बैठक करने की बात कही है। मौके पर कुछ अतिक्रमण भी है। इसे जिला प्रशासन की मदद से हटाने की बात कही जा रही है। चीफ परियोजना निदेशक ने बताया कि रेल फाटक के दोनों ओर सर्विस रोड बनाई जाएगी। साथ ही जो कोई समान पड़ा है उसे भी हटवाया जाएगा। यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।
रेलवे को फाटक खोलने के साथ तैनात करना होगा गेटमैन
बेगम बाजार रेल फाटक खोलने की कार्रवाई रेलवे को ही करनी है। यहां फाटक खोलने के साथ ही रेलवे को वहां गेटमैन भी तैनात करना होगा। हालांकि इस फाटक से हर रोज 150 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही है। ऐसे में औसतन हर घंटे छह बार फाटक बंद करना होगा। इस बारे में डीआरएम अमिताभ का कहना है कि अभी उन्हें एयरपोर्ट निदेशक के पत्र की जानकारी नहीं है। वहां रेल ओवर ब्रिज का निर्माण ही होना चाहिए। क्योंकि रेल मंत्रालय अपने सभी मुख्य रूट पर स्थित रेल फाटक बंद कर आरओबी बना रहा है। इसी कड़ी में बेगम बाजार में आरओबी का निर्माण शुरू हुआ था।