नंदी बोले : विरासत में गद्दी मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं, अखिलेश के बयान पर मंत्री ने किया तीखा प्रहार
औद्योगिक प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक्सप्रेसवे को लेकर दिए गए बयान पर तीखा प्रहार किया है। मंत्री ने कहा कि विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक्सप्रेसवे को लेकर दिए गए बयान पर तीखा प्रहार किया है। मंत्री ने कहा कि विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं। संगम नोज पर शनिवार को आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में जो तपस्या की उसका फल मिला और 2012 में सपा सत्ता में आई।
पुत्र मोह के कारण मुलायम सिंह ने कुर्सी अखिलेश यादव को दे दी, लेकिन अखिलेश ने सत्ता छीनकर पिता को रास्ते से हटा देने वाली मुगलों की परंपरा वाला काम किया। नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान पर कुछ कहना अपना और लोगों का समय बर्बाद करना है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद पूरे देश का 50 फीसदी एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हो जाएगा। 2027 में सपा मुखिया के सरकार बनाने के दावे पर मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।