फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inflow of selected policemen will start from October 15, 30 thousand security forces will also be deployed.

Mahakumbh : 15 अक्तूबर से चयनित पुलिसकर्मियों की शुरू हो जाएगी आमद, 30 हजार सुरक्षा बलों की भी होगी तैनाती

Thu, 19 Sep 2024 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Inflow of selected policemen will start from October 15, 30 thousand security forces will also be deployed.
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ के लिए मेला पुलिस की ओर से की जा रही तैयारियां अगले एक महीने के भीतर जमीन पर साकार होने लगेंगी। भूमि पूजन शुरू होने के बाद अब एक महीने के भीतर मेला पुलिस लाइन तैयार करा ली जाएगी। 15 अक्तूबर से मेला ड्यूटी के लिए चयनित किए गए पुलिसकर्मियों की आमद भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


मेला पुलिस लाइन के लिए भूमि पूजन सोमवार को हुआ। इसके साथ ही तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। एक से दो दिन में यहां मेला पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अफसरों का कहना है कि 15 अक्तूबर से पहले पुलिस लाइन बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मेला के लिए प्रथम चरण में फोर्स का आगमन 15 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इस दिन से मेला ड्यूटी के लिए अलग-अलग जनपदों से आवंटित किए गए पुलिसकर्मियों की आमद कराने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


फोर्स की आमद के अगले दिन से ही एरिया आईडेंटिफिकेशन के साथ ही ट्रेनिंग भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए मेला पुलिस लाइन में ही एक बहुउद्देश्यीय हॉल भी बनवाया जाएगा। एसएसपी मेला राजेश द्विवेदी ने बताया कि योजना यही है कि 15 अक्तूबर से पहले पुलिस लाइन का निर्माण पूरा करा लिया जाए। इसके बाद फोर्स की आमद शुरू हो जाएगी, साथ ही जवानों के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत की जाएगी।            
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस, पैरामिलिट्री के 30 हजार जवानों के जिम्मे होगी सुरक्षा

इस बार पुलिस, पैरामिलिट्री व अन्य इकाइयों को मिलाकर करीब 30 हजार जवान महाकुंभ में तैनात किए जाएंगे। इनमें से 15 हजार के लगभग तो पुलिस के ही जवान होंगे। इसके अलावा 8.5 हजार होमगार्ड भी पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा व यातायात ड्यूटी में लगाए जाएंगे। पैरामिलिट्री के साथ ही पीएसी की कई कंपनियां भी मेला क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगी। इसके अलावा नापाक मंसूबों को नाकामयाब करने के लिए एटीएस की टीम भी कैंप करेगी। साथ ही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें भी कैंप करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed