फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indrajit Saroj - BJP first offers to make a minister, if not accepted, ED is imposed

इंद्रजीत सरोज बोले : भाजपा पहले मंत्री बनाने का ऑफर देती है, न मानने पर ईडी लगा देती है, मुझे भी मिला था ऑफर

Sat, 22 Apr 2023 08:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 08:18 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवर्तन निदेशालाय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है। वर्तमान समय तकरीबन सभी दलों के बड़े नेताओं पर ईडी का शिकंजा कसने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indrajit Saroj - BJP first offers to make a minister, if not accepted, ED is imposed
पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवर्तन निदेशालाय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है। वर्तमान समय तकरीबन सभी दलों के बड़े नेताओं पर ईडी का शिकंजा कसने का काम किया जा रहा है। शनिवार को इंद्रजीत सरोज ने यह बातें सपा जिला कार्यालय में निकाय चुनाव के केंद्रीय कार्यालय के उदघाटन समारोह में कही।

विज्ञापन

सपा महासचिव ने कहा कि पहले तो भाजपाई केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर में मंत्री बनाए जाने का लालच देते हैं। अगर कोई मना कर दे तो सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर परेशान और हतोत्साहित करने का काम किया जाता है। कहा कि उनके ऊपर भी भाजपा के नेताओं ने लालच का जाल फेंका था, लेकिन मैने दो टूक कहा कि भाजपा की विचारधारा ही उनसे नहीं मेल खाती है तो ऐसे में वहां जाने का सवाल ही नहीं।

विज्ञापन


मेयर प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव एवं पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में इंद्रजीत सरोज ने कहा कि नगर निगम चुनाव का माहौल पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। रईस शुक्ला एवं अन्य नेताओं के सपा छोड़ने पर उन्होंने कहा कि जिनकी विचारधारा हमसे नहीं मिल रही, उनके बारे में कुछ भी कहना बेकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बसपा को खोती जनाधार वाली खत्म हो चुकी पार्टी बताते हुए कहा कि उसके सभी बड़े नेता समाजवादी पार्टी में विश्वास जताकर अखिलेश यादव को मजबूत बनाने में जी जान से जुटे हैं। कांशीराम को युग प्रवर्तक बताते हुए मायावती पर धन की देवी होने का उन्होंने आरोप लगाया। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें हर वर्ग, धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद एवं गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव ने वार्ड वार चुनावी तैयारियों का ब्यौरा रखा। कार्यालय के उदघाटन समारोह में पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, विधायक विजमा यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, टी. पी. सिंह, जोखूलाल यादव, पंधारी यादव, लल्लन राय, निधि यादव, संदीप यादव, हरिओम साहू, मनोज पांडेय, अमरनाथ मौर्य, दान बहादुर मधुर आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed