फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indira Marathon 2021: For the first time, electronic chip will be installed in the feet of runners, time and distance will be known

इंदिरा मैराथन 2021 : पहली बार धावकों के पैर में लगेगी इलेक्ट्रानिक चिप, समय और दूरी का चलेगा पता

Thu, 11 Nov 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 10:53 PM IST
सार

इंदिरा मैराथन के लिए 32 पुरुषों और दो महिलाओं ने अब तक कराया नामांकन, 34वें मैराथन के विजेता पुरुष वर्ग में राहुल और महिला वर्ग में अव्वल रहीं श्यामली ने भी कराया है पंजीकरण। सेना के धावकों को मिलेगा सीधे प्रवेश। 

विज्ञापन
Indira Marathon 2021: For the first time, electronic chip will be installed in the feet of runners, time and distance will be known
इंदिरा मैराथन - फोटो : prayagraj

विस्तार

इंदिरा मैराथन 2021 में सेना के धावकों को सीधे प्रवेश मिलेगा। खेल विभाग ने इसके लिए सेना को पत्र भेजा है। सेना के धावक 19 नवंबर को ही प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इस साल इंदिरा मैराथन के लिए अब तक 34 लोगों ने नामांकन कराया है, जिसमें 32 पुरुष व दो महिला धावकों का पंजीकरण हुआ है।

विज्ञापन


पहली बार मैराथन के धावकों के पैर में इलेक्टॉनिक चिप लगाई जाएगी। जिससे धावकों के समय और दूरी का पता चल सकेगा। मैराथन प्रारंभ होने से पहले सभी धावकों को चिप दी जाएगी। शुरूआती जगह पर एक विशेष प्रकार की मैट बिछाई जाएगी, जिसे क्रॉस करते ही चिप एक्टिव हो जाएगा। 
विज्ञापन


कोरोना के चलते इंदिरा मैराथन का आयोजन 2020 में नहीं हो सका था, लेकिन इस वर्ष 19 नवंबर को 36वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन आयोजन किया गया है। 42.195 किमी की इस मैराथन स्पर्धा में पुरुष और महिला दोनों हिस्सा लेते हैं। इसके लिए आठ नवंबर से धावकों के लिए नामांकन प्रक्रिया ऑफलाइन व ऑनलाइन प्रारंभ हो चुकी है। पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम से फार्म वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि 35वीं इंदिरा मैराथन पुरुष वर्ग में यूपी के राहुल कुमार पाल प्रथम स्थान पर रहे। जिन्होंने दो घंटे 28 मिनट व 35 सेकेंड में दौड़ पूरी की थी, जबकि महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की श्यामली सिंह प्रथम स्थान पर रहीं, जिन्होंने दो घंटे 53 मिनट व 29 सेकेंड में रेस पूरा किया था। 

Indira Marathon 2021: For the first time, electronic chip will be installed in the feet of runners, time and distance will be known
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन के लिए पंजीकरण कराते धावक। - फोटो : प्रयागराज

नामांकन के लिए छह दिन बचे शेष
आयोजन में अब कुल छह दिन का समय शेष है। बृहस्पतिवार को प्राप्त आकड़ों के अनुसार मैराथन के लिए अब तक कुल 34 लोगों ने नामांकन कराया है। इसमें पुरूषों की संख्या 32 और महिलाओं की संख्या सिर्फ दो है।

प्रथम विजेता को 2 लाख रुपये का पुरस्कार
इंदिरा मैराथन के प्रथम विजेता को 2 लाख रुपये, द्वितीय विजेता को एक लाख और तृतीय विजेता को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतरिक्त 11 खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये की सांत्वना राशि दी जाएगी।

नए रूट से दौडे़ंगे धावक
मैराथन दौड़ आनंद भवन से शुरू होकर नैनी ब्रिज होते हुए रीवा रोड से होते हुए रिलायंस पेट्रोल पंप से उसी रूट से वापसी करते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed