फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian melody came out of American saxophone

अमेरिकी सैक्सोफोन से निकला भारतीय राग

Sun, 12 Jan 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Indian melody came out of American saxophone
Indian melody came out of American saxophone - फोटो : ALDCOMPACT
अमेरिकी सैक्सोफोन से जब भारतीय शास्त्रीय संगीत का राग निकला तो सभी अचंभित रह गए। अमेरिका से आए सैक्सोफोन वादक फिल स्कार्फ के इस अद्भुत प्रदर्शन ने इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में शनिवार को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सैक्सोफोन संगीत जुगलबंदी कार्यक्रम में समा बांध दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सैक्सोफोन वादक फिल स्कार्फ और प्रयागराज से प्रियंक कृष्ण की जुगलबंदी का अनूठा प्रदर्शन हुआ। तबले पर अनूप बनर्जी ने विविध ताल प्रकारों, टुकड़े, गतों, सुंदर तिताइयों, बोलों के साथ बहुत ही सुंदर संगत से जुगलबंदी को जीवंतता प्रदान की। एडीसी में संगीत की विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु शर्मा ने अतिथियों का अभिनंदन किया और कालाकारों परिचय देते हुए उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में विश्व विख्यात क्लेरिनेट व बांसुरी वादक राम कृष्ण विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पूर्व राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. स्वतंत्रद्घ शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अतुल सिंह ने सभी कलाकारों को अभिनंदन पत्र एवं अंवस्त्रम से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रो. स्वतंत्र शर्मा ने कहा कि हम पश्चिमी देशों के सगीत को हिंदुस्तानी रागों में नहीं बांध सकते लेकिन पाश्चात्य संगीत नोटेशन के माध्यम से हिंदुस्तानी रोगों को विदेशी कलाकारों द्वारा सीखकर विविध वाद्यों पर प्रस्तुति देना गौरव की बात है। संचालन डॉ. श्रेया श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तनूजा तिवारी ने किया। इस दौरान डॉ. नम्रता देब, डॉ. नमिता यादव, सभापति तिवारी, डॉ. नंदिता, डॉ. मीरा सिंह, डॉ. अंजली, डॉ. शहनाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed