फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   India-Pakistan Tension: Currently, there is a ban on flying drones in Prayagraj till further orders

India-Pakistan Tension: प्रयागराज में फिलहाल, अगले आदेश तक ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Sat, 10 May 2025 01:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 May 2025 01:51 PM IST
सार

पाकिस्तान ने देश के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला करने की कोशिशें की हैं। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें नाकाम कर दिया है, लेकिन खतरा अब भी टला नहीं है। ऐसे में खतरे से निपटने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। जनपद में अगले आदेश तक ड्रोन पर पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन
India-Pakistan Tension: Currently, there is a ban on flying drones in Prayagraj till further orders
drone new - फोटो : istock

विस्तार

भारत-पाक के बीच बनी तनावपूर्ण स्थितियों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की ओर से एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। जनपद में अगले आदेश तक किसी भी तरह के ड्रोन कैमरे को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने देश के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला करने की कोशिशें की हैं। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें नाकाम कर दिया है, लेकिन खतरा अब भी टला नहीं है। ऐसे में खतरे से निपटने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। जनपद में अगले आदेश तक ड्रोन पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


इसके तहत अब शादियों समेत अन्य समारोह में भी ड्रोन कैमरों से वीडियोग्राफी नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा इस प्रतिबंध का पालन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी करना होगा। डीएम ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जनपद में ड्रोन उड़ाने को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद कोई ऐसा करता है तो ड्रोन कब्जे में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लिया गया निर्णय

  • ड्रोन कैमरे दुश्मन की लोकेशन, रणनीति, हथियारों की स्थिति और सैनिकों की गतिविधियों का खुलासा कर सकते हैं। यदि यह जानकारी लीक हो जाए या दुश्मन के हाथ लग जाए तो यह सैन्य अभियान को खतरे में डाल सकती है।
  • ड्रोन का उपयोग जासूसी के लिए भी किया जा सकता है। ऐसे में किसी भी अनधिकृत ड्रोन की उपस्थिति पर संदेह होता है कि वह शत्रु का हो सकता है।
  • ड्रोन के सिग्नल अन्य संचार प्रणालियों में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जिससे सैन्य संचार बाधित हो सकता है।
  • युद्ध जैसी स्थितियों में सैन्य बल अनधिकृत ड्रोन को दुश्मन का मानकर मार गिरा सकते हैं, जिससे दुर्घटनाएं या अपने ही पक्ष के नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।

पटाखों पर भी लग सकती है पाबंदी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए जल्द ही पटाखों पर भी प्रतिबंध लग सकता है। दरअसल, शादियों में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी होती है। फिलहाल, हवाई हमलों के खतरों के बीच आतिशबाजी से नुकसान हो सकता है। जानकारों का कहना है कि आपात स्थिति में इससे सायरन की आवाज दूर तक सुनाई देने में दिक्कत हो सकती है। पटाखों की आवाज से विस्फोट या गोलीबारी का भ्रम हो सकता है, जिससे घबराहट होने के साथ अफवाहें भी फैल सकती हैं। युद्ध जैसी स्थितियों में बहुत से लोग पहले से ही तनाव या आघात का सामना कर रहे होते हैं। ऐसे में पटाखों की आवाज से तनाव विकार और बढ़ सकता है। इसके अलावा पटाखों की आवाज और चमक को हमले के रूप में समझा जा सकता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed