फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   India-England cricket match ticket worth Rs 1500 is becoming black for Rs 6000

World Cup: भारत-इंग्लैंड मैच का 1500 का टिकट मिल रहा 6000 में... अधिकृत वेबसाइट पर लिखा सोल्ड आउट

Thu, 26 Oct 2023 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Oct 2023 08:35 AM IST
सार

भारत बनाम इंग्लैंड मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 29 अक्तूबर को होना है। प्रशंसकों में इसके टिकट की जबरदस्त मांग है। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री के लिए अधिकृत वेबसाइट पर टिकट सोल्ड आउट का मैसेज दिख रहा है यानी सभी टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो टिकटों की कालाबाजारी में जुट गए हैं। प्रयागराज में भी यह मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
India-England cricket match ticket worth Rs 1500 is becoming black for Rs 6000
इकाना स्टेडियम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में तीन दिन बाद होने जा रहे क्रिकेट विश्वकप के भारत बनाम इंग्लैंड मैच के लिए शहर में भी टिकटों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग 1500 रुपये का टिकट छह हजार में बेच रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग अकाउंट भी बना रखे हैं। फिलहाल पुलिस अफसरों ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन


भारत बनाम इंग्लैंड मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 29 अक्तूबर को होना है। प्रशंसकों में इसके टिकट की जबरदस्त मांग है। विश्वकप के दौरान टीम इंडिया का यह इकलौता मैच लखनऊ में होना है। यही वजह है कि इस मैच को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भी है। 
विज्ञापन


टिकटों की ऑनलाइन बिक्री के लिए अधिकृत वेबसाइट पर टिकट सोल्ड आउट का मैसेज दिख रहा है यानी सभी टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो टिकटों की कालाबाजारी में जुट गए हैं। प्रयागराज में भी यह मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर टिकटों की कालाबाजारी सामने आई है। इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो अकाउंट बनाकर टिकट ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। इन दो अकाउंट पर बकायदा मैसेज पोस्ट कर भारत-इंग्लैंड मैच का टिकट उपलब्ध होने का प्रचार किया जा रहा है।

यह भी बताया गया है कि टिकट का मूल्य छह हजार रुपये है और यह कैश ऑन डिलीवरी भुगतान व्यवस्था से प्रयागराज में लिया जा सकता है। इसमें से एक अकाउंट गेमर्स का क्लब और दूसरा अकाउंट अनुज गुप्ता के नाम से बनाया गया है।

पुलिस फिलहाल ऐसे किसी मामले की जानकारी या शिकायत मिलने की बात से इन्कार कर रही है। डीसीपी नगर दीपक भूकर का कहना है कि उनके पास फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। 

टिकट बेचना नियम व शर्तों के खिलाफ
बीसीसीआई की ओर से जारी नियमों व शर्ताें के मुताबिक, लाभ के लिए गलत तरीके से टिकटों की बिक्री पर रोक है। यह भी बताया गया है कि इस तरह से लिए गए टिकट अवैध हैं और ऐसे टिकट के धारक को मैच देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लखनऊ में सामने आ चुका है मामला
इससे पहले लखनऊ में इस तरह का मामला सामने आ चुका है। पुलिस इस तरह के मामलों की सख्ती से निगरानी कर रही है। पुलिस के आला अफसरों की ओर से बताया जा चुका है कि इस मामले में स्थानीय पुलिस के साथ ही एजेंसियों को भी लगाया गया है। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed