Prayagraj : गंगा गुरुकुलम स्कूल में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम, बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से मन मोहा
गंगा तट पर स्थित गंगा गुरुकुलम स्कूल में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सृजनात्मकता का अद्वितीय संगम देखने को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा तट पर स्थित गंगा गुरुकुलम स्कूल में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सृजनात्मकता का अद्वितीय संगम देखने को मिला। विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पुरा छात्र डॉ. सौरभ पांडेय और डॉ. रेशम पांडेय के साथ ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए मातृभूमि को नमन किया। डॉ. सौरभ पांडेय और डॉ. रेशम पांडेय जो रेडियो-डायग्नोसिस क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञ हैं ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। ध्वजारोहण के अनन्तर विद्यालय के छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सटीक और अनुशासित प्रस्तुति दी।
धानाचार्या ने पांचों सदनों अरविंद सदन, बुद्ध सदन, चिन्मय सदन, संदीपनि सदन और योगानंद सदन का निरीक्षण किया। सभी सदनों ने देशभक्ति और स्वच्छता को साझा विषय बनाते हुए अनुशासन, सजावट और टीम-समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अरविंद सदन महर्षि अरविंद के आदर्शों, बुद्ध सदन भगवान बुद्ध की शांति-साधना, चिन्मय सदन स्वामी चिन्मयानंद की ज्ञान परंपरा, संदीपनि सदन ऋषि संदीपनि की शिक्षण-मर्यादा और योगानंद सदन परमहंस योगानंद के योग-ध्यान के संदेश को अपने संस्कारों में प्रतिबिंबित किया। इसके बाद सभी ने हेरिटेज क्लब द्वारा सुसज्जित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों ने भारतीय धरोहर एवं मॉडल प्रदर्शित कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
वंदेमातरम् गीत पर बच्चों ने दी प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। प्रस्तुतियों में कक्षा 3 एवं 4 का ऐक्शन गीत “शश्य श्यामलम् वंदे मातरम्”, कक्षा 5 से 7 के विद्यार्थियों का “डिजिटल इंडिया” पर नृत्य, कक्षा 11 के विद्यार्थी का प्रभावपूर्ण रूप से देशभक्ति पर विचार प्रस्तुतीकरण, “स्वराज सप्ताह” पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति और वरिष्ठ माध्यमिक छात्रों की “विजयी विश्व तिरंगा” की ऊर्जावान प्रस्तुति ने समारोह को ऊंचाई प्रदान की। कक्षा 8 के विद्यार्थियों द्वारा “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर जन-जागरूकता यात्रा का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, स्वच्छता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सैन्य बल तथा आंतरिक सुरक्षा से संबंधित प्रभावशाली झाँकियां सम्मिलित थीं। इन झाँकियों के माध्यम से छात्रों ने राष्ट्र की प्रगति, सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया।
महिला स्वावलंबन केंद्र और बाल गुरुकुलम की रंगारंग झलकियाँ भी मंच पर आईं। यह दोनों संस्थाएं विद्यालय द्वारा गरीब लड़कियों और बच्चों के लिए निःशुल्क संचालित की जाती हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करना है। महिला स्वावलंबन केंद्र की छात्राओं ने आत्मनिर्भरता पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि बाल गुरुकुलम के बच्चों ने देशभक्ति पर ऐक्शन गीत से सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय की सचिव महोदया डॉ कृष्णा गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपने अनुशासित एवं सक्रिय सहयोग से इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.