फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increased trouble for 15,124 account holders of four branches

Prayagraj News: नेशनल अर्बन बैंक की चार शाखाओं के 15,124 खाताधारकों की बढ़ी मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Increased trouble for 15,124 account holders of four branches
जिले के नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में खाता खोलकर लेनदेन करने वाले खाताधारकों की मुसीबत बढ़ गई है। आरबीआई के नए प्रतिबंध के मुताबिक अब 10 हजार रुपये से अधिक की निकासी नहीं कर सकेंगे। बैंक ने 25.12 करोड़ रुपये लोन बांट दिए, मगर वसूली नहीं होने से आरबीआई ने लोन देने और निवेश करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन





जिले के कुंडा, पट्टी, चिलबिला और सदर में नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखाएं हैं। इसमें वर्तमान में लगभग 15,124 खाताधारक हैं। बैंक की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने नए ग्राहकों को लोन देने और निवेश करने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही ग्राहकों को 10 हजार रुपये से अधिक की नकदी निकालने पर रोक लगा दिया है। बैंक ने ग्राहकों को 25.12 करोड़ कर्ज बांटे हैं। नोटिस जारी करने के बाद भी कर्ज लेने वाले जमा करने को तैयार नहीं हैं। कर्ज लेने वालों में अधिकांश लोग ऐसे हैं, जो व्यवसाय चलाने के लिए कर्ज लिया था। मगर व्यवसाय नहीं चलने के कारण कर्ज अदा करने से हाथ खड़ा कर दिए हैं। बैंक के महाप्रबंधक विकास त्रिपाठी ने बताया कि बैंक की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कर्ज लेने वाले बकायेदारों की संपतियों की नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैंक ने पहले ही अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed