फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Incident in Prayagraj: miscreants were caught by the miscreants for robbing by becoming a crime branch

प्रयागराज में वारदात : क्राइम ब्रांच बनकर लूटपाट करने बदमाशों का पड़ा भारी, पुलिस ने इस तरह पकड़ा

Mon, 14 Feb 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 11:49 PM IST
सार

झूंसी के मलावा का रहने वाला अरशद ऑटो चलाता है। रविवार शाम रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह के लिए वह मांस उतरांव पहुंचाने के लिए निकला।

विज्ञापन
Incident in Prayagraj: miscreants were caught by the miscreants for robbing by becoming a crime branch
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहगंज में क्राइम ब्रांच का सिपाही बनकर दो बदमाशों ने ऑटो रिक्शा चालक अरशद अली अंसारी से लूटपाट की। 800 नकद छीन लिए और फिर एटीएम कार्ड लेकर 25 हजार निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उसका साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन




झूंसी के मलावा का रहने वाला अरशद ऑटो चलाता है। रविवार शाम रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह के लिए वह मांस उतरांव पहुंचाने के लिए निकला। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और क्राइम ब्रांच का सिपाही बताते हुए उसे गोतस्करी में जेल भेजने की धमकी देने लगे। एक लाख रुपये भी मांगे। मना करने पर पिटाई की और फिर उसे तमंचा दिखाकर जंक्शन के पास लीडर रोड पर ले आए।
विज्ञापन




जेब से 800 रुपये निकाल लिए और एटीएम कार्ड छीनकर पिन पूछ लिया। साथ ही एटीएम से भी 25 हजार रुपये निकाल लिए और फिर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद घटना में शामिल मुख्तार आलम निवासी कर्नलगंज को गिरफ्तार कर उससे लूटे गए 25800 रुपये बरामद कर लिए। एसओ अरविंद राय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना में उसके साथ दरियाबाद निवासी तारिक था। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed