प्रयागराज में वारदात : बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र को चाकू मारकर तीन लाख रुपये लूटे
वह रोजाना की तरह बैंक से काम निपटाने के पश्चात शुक्रवार को भी शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। उसरही गांव के निकट प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजरने वाली नहर की पटरी से घर की तरफ जा रहा था।
विस्तार
शुक्रवार शाम बैंक से घर वापस लौट रहे बैंक मित्र को चाकू मारकर घायल करने के बाद बदमाश करीब तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। थाना क्षेत्र के सराय बाहर उर्फ बृसिंहपुर गांव के रहने वाले हरी प्रताप पटेल पुत्र स्व.रामफल शिवगढ़ चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बीसी बैंक मित्र है।
वह रोजाना की तरह बैंक से काम निपटाने के पश्चात शुक्रवार को भी शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। उसरही गांव के निकट प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजरने वाली नहर की पटरी से घर की तरफ जा रहा था।
घर पहुंचने के पहले ही करीब आधा किलोमीटर पहले नहर पर पहले से घात लगाए बैठे अपाचे सवार बदमाशों ने बैंक मित्र हरि प्रताप सिंह को रोक लिया और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने हरिप्रताप सिंह ने पहले तमंचा हटाया फिर चाकू से हाथ तथा पीठ पर वार कर लहूलुहान करने के बाद तीन लाख पन्द्रह हजार रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।