{"_id":"696bbb0c87cbbb2957031175","slug":"in-the-video-a-competitive-student-hanged-himself-saying-sorry-papa-i-won-t-be-able-to-study-anymore-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : वीडियो में सॉरी पापा अब नहीं पढ़ पाएंगे बोलकर प्रतियोगी छात्र फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : वीडियो में सॉरी पापा अब नहीं पढ़ पाएंगे बोलकर प्रतियोगी छात्र फंदे से लटका
Sun, 18 Jan 2026 08:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:09 AM IST
सार
सलोरी के बड़ी बगिया स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले प्रतियोगी छात्र कुलदीप विश्वकर्मा (25) का शनिवार को पंखे पर फंदे से लटका शव मिला। जांच में कुलदीप के मोबाइल पर एक वीडियो मिला है जिसमें वह कह रहा है कि सॉरी पापा अब वह और नहीं पढ़ पाएगा।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : Social media
विस्तार
सलोरी के बड़ी बगिया स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले प्रतियोगी छात्र कुलदीप विश्वकर्मा (25) का शनिवार को पंखे पर फंदे से लटका शव मिला। जांच में कुलदीप के मोबाइल पर एक वीडियो मिला है जिसमें वह कह रहा है कि सॉरी पापा अब वह और नहीं पढ़ पाएगा। आशंका है वीडियो बनाने के बाद उसने आत्हत्या कर ली है। कर्नलगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मूलरूप से हमीरपुर जिले के थाना मुस्करा निवासी कुलदीप पिछले करीब एक साल से सलोरी के बड़ी बगिया स्थित एक मकान रहता था। वह जेई की तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे बगल में रहने वाले एक युवक ने देखा कि कुलदीप पंखे पर लटका हुआ है। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पुलिस बुलाई गई। लोगों की मदद से कुलदीप को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के मोबाइल की जांच की तो उसमें एक वीडियो मिला। करीब एक मिनट की वीडियो में वह रोते हुए बोल रहा है कि सॉरी पापा अब वह और नहीं पढ़ पाएगा। वह काफी दुखी लग रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजन के आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुलदीप ने प्रेस के तार से फंदा लगाया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन