{"_id":"5b16dda04f1c1b214d8b4cfa","slug":"in-the-university-the-life-of-the-passersby-is-going-on-for-two-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्विद्यालय में बवालः ढाई घंटे सांसत में रही राहगीरों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्विद्यालय में बवालः ढाई घंटे सांसत में रही राहगीरों की जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
हाॅस्टल खाली कराने के विरोध में उतरे छात्रों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टल वॉशआउट के चलते हुए बवाल के दौरान इविवि और आसपास के इलाकों में ढाई घंटे तक दहशत का माहौल रहा। इस दौरान राहगीरों की जान तो सांसत में रही ही, स्थानीय लोग भी खौफजदा रहे। हालात यह रहे कि बवाल की खबर फैलते ही कटरा और आसपास के इलाकों की दुकानें भी बंद कर दी गईं।
विवि के छात्रसंघ भवन पर छात्रों का जमावड़ा करीब 11 बजे शुरू हुआ। लगभग आधे घंटे बाद छात्र उग्र हो उठे और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दो घंटे तक जमकर बवाल हुआ। छात्रसंघ भवन के बाहर सैकड़ाें की संख्या में पहुंचे युवकों ने भी ईट-पत्थर चलाना शुरू किया तो वहां भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागे। अगले ही पहल उपद्रवियों ने आगजनी शुरू की तो पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिसवालों ने किसी तरह साहस दिखाकर उपद्रवियों को हटाना चाहा तो कुछ युवकों ने बमबाजी शुरू कर दी। एक के बाद एक कई बम फोड़े गए जिसके धमाकों से पूरा इलाका थर्रा उठा। उधर बम फूटते देख पुलिसकर्मी भी जान बचाकर भागे।
उधर बम के धमाकों से विवि और उसके आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। विवि चौराहे के पास दुकानदारों में भी भगदड़ मच गई। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे तो वहां किताबें आदि खरीदने के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं में भी भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में वहां सन्नाटा पसर गया। इस तरह करीब ढाई घंटे तक राहगीरों, स्थानीय लोगों की जान संासत में रही।
विज्ञापन
ट्रैफिक किया गया डायवर्ट
विवि रोड पर बवाल की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। शिवकुटी थाने की जीप फूंकने के बाद उपद्रवियों ने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की बाइक भी आग के हवाले कर दी। इसे देखते हुए आननफानन में विवि, बालसन, बैंक रोड और लक्ष्मी टाकीज चौराहे से ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया गया। बैरियर लगाकर इन स्थानों से कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दोपहिया वाहनों के लिए तो रास्ते खोल दिए गए। हालांकि चारपहिया वाहनों के लिए आवागमन दोपहर तक प्रतिबंधित रहा।
हॉस्टल से जान बचाकर भागे पुलिसवाले
स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में आने के बाद कर्नलगंज मेें तैनात एक पुलिस अफसर फोर्स लेकर हॉलैंड हॉस्टल में घुसे। उनके निर्देश पर फोर्स उपद्रवियों की तलाश में जुटी ही थी कि अचानक बम फोड़े जाने लगे। एक के बाद एक लगातार बम फूटने से पुलिसकर्मी दहशत में आ गए और उल्टे पांव हॉस्टल से बाहर की ओर भाग खड़े हुए। बाद में और फोर्स व आरएएफ पहुंची तब जाकर एक बार फिर पुलिस हॉस्टल में गई। खुन्नस खाए पुलिसवालों ने इस बार जो भी पकड़ में आया, उसे जमकर धुना भी।
राहगीरों के साथ भी अभद्रता
लाठीचार्ज से आक्रोशित छात्रों के गुस्से का शिकार कई राहगीर भी हुए। उपद्रवियों के सामने जो भी पड़ा, उसे जलालत झेलनी पड़ी। पथराव में कुछ राहगीरों को भी हल्की चोटें आईं। हालांकि उन्होंने वहां से निकलना ही बेहतर समझा। बिना पुलिस को सूचना दिए ही वह चुपचाप निकल गए।