फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the next eighteen months, the Sangh will register its presence at 35 thousand new places

RSS : अगले अठारह महीनों में 35 हजार नए स्थानों पर मौजूदगी दर्ज कराएगा संघ

Sun, 16 Oct 2022 09:10 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 09:10 PM IST
सार

प्रयागराज के गौहनियां स्थित वात्सल्य परिसर में रविवार की सुबह शुरू हुई बैठक में शाखा विस्तार को लेकर लंबी चर्चा हुई। गुजरात की पिराणा स्थित प्रेरणा पीठ में 11 से 13 मार्च 2022 तक हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ के विस्तार की विस्तृत समीक्षा की गई।

विज्ञापन
In the next eighteen months, the Sangh will register its presence at 35 thousand new places
Prayagraj News : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले 18 महीनों के दौरान 35 हजार नए स्थानों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के पहले दिन संघ के विस्तार पर लंबी चर्चा हुई। वर्ष 2025 में संघ के शताब्दी वर्ष और उससे पहले लोकसभा चुनाव की वजह से मार्च 2024 तक तकरीबन एक लाख स्थानों तक संघ की शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन



प्रयागराज के गौहनियां स्थित वात्सल्य परिसर में रविवार की सुबह शुरू हुई बैठक में शाखा विस्तार को लेकर लंबी चर्चा हुई। गुजरात की पिराणा स्थित प्रेरणा पीठ में 11 से 13 मार्च 2022 तक हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ के विस्तार की विस्तृत समीक्षा की गई। दरअसल गुजरात की बैठक में यह बात सामने आई थी कि मार्च 2022 तक 38,390 स्थानों पर संघ की 60,929 शाखाएं लग रही हैं, जबकि मार्च 2021 तक देशभर के 34,569 स्थानों पर 55,652 शाखाएं ही संचालित थीं। इस तरह से एक वर्ष में 5,277 नई शाखाएं शुरू हुईं। मार्च 22 से अक्तूबर 22 के दौरान भी देश भर में चार हजार नई शाखाएं शुरू होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन

In the next eighteen months, the Sangh will register its presence at 35 thousand new places
Prayagraj News : संघ की बैठक में मौजूद संघ प्रमुख मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबले। - फोटो : अमर उजाला।

फिलहाल इन आंकड़ों के हिसाब से देश में संघ की 65 हजार शाखाएं संचालित हैं। अब मार्च 2024 तक यानी कि18 माह के समय संघ 35 हजार नए स्थानों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। बैठक में मौजूद क्षेत्र प्रचारकों, प्रांत प्रचारकों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भी शाखा विस्तार का लक्ष्य प्राप्त करने की हामी भरी। इस दौरान 377 स्वयंसेवकों ने मार्च 2023 में होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक में अधिकतम लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प भी लिया।

In the next eighteen months, the Sangh will register its presence at 35 thousand new places
Prayagraj News : संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष की दृष्टि से किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा सामाजिक समरसता, समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी। 19 अक्तूबर तक चलने वाली बैठक में पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, मातृभाषा में किए जाने वाले कार्यों पर भी विचार विमर्श जारी है। बैठक में सरसंघचालक  मोहन भागवत के विजयदशमी के उद्बोधन में आए विषयों जैसे महिला सहभाग, जनसंख्या असंतुलन, पर्यावरण आदि विषयों पर भी चर्चा होनी है।

विज्ञापन

In the next eighteen months, the Sangh will register its presence at 35 thousand new places
Prayagraj News : संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

साप्ताहिक मिलन और संघ मंडली पर भी चर्चा
कार्यकारी मंडल की बैठक में साप्ताहिक मिलन और संघ मंडली के विस्तार पर चर्चा हुई। बताया गया कि मार्च 21 में 18,553 साप्ताहिक मिलन थे जो मार्च 22 तक बढ़कर 20681 हो गए हैं। इसी तरह संघ मंडल की संख्या भी 7655 से बढ़कर 7923 हो गई है। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed