{"_id":"63346511db1efa09b448a417","slug":"in-the-narendra-death-giri-case-three-accused-including-anand-giri-adjourned","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Narendra Giri Case: आनंद गिरि सहित तीनों आरोपियों के मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narendra Giri Case: आनंद गिरि सहित तीनों आरोपियों के मामले में सुनवाई टली
Wed, 28 Sep 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Sep 2022 08:45 PM IST
सार
जिला जज संतोष राय की कोर्ट न होने की वजह से सुनवाई फिर टली है। अब मामले में 13 अक्तूबर को सुनवाई होगी। मामले में आरोपियों पर आरोप तय होना है।
विज्ञापन
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के मामले में बुधवार को जिला न्यायालय में सुनवाई टल गई। जिला जज संतोष राय की कोर्ट न होने की वजह से सुनवाई फिर टली है। अब मामले में 13 अक्तूबर को सुनवाई होगी। मामले में आरोपियों पर आरोप तय होना है।
विज्ञापन
कब क्या हुआ
- 20 सितंबर 2021 -महंत नरेंद्र गिरि का शव मठ बाघंबरी गद्दी के अतिथि गृह कक्ष में मिला।
- 20 सितंबर 2021 - 20 सदस्यीय एसआईटी का गठन।
- 23 सितंबर 2021-योगी सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए।
- 24 सितंबर 2021- सीबीआई के डीआईजी के नेतृत्व में जांच शुरू
- 20 नवंबर 2021-सीबीआई ने आनंद गिरि समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
- 15 सितंबर 2022 - सीबीआई ने नरेंद्र गिरि का कमरा खोल करोड़ों की संपत्ति बलवीर गिरि को सौंपी।