फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the name of medical store operator, fraudsters asked for 25 lakh medicine

मेडिकल स्टोर संचालक के नाम पर जालसाजों ने मंगा ली 25 लाख की दवा

Sun, 09 Aug 2020 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Aug 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
In the name of medical store operator, fraudsters asked for 25 lakh medicine
दवाएं - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के हनुमान नगर स्टेशन रोड  स्थित पूर्णिमा मेडिकल स्टोर के संचालक फते बहादुर कुशवाहा के जीएसटी नंबर को हैक करके जालसाजों ने एक दवा कंपनी से उनके नाम पर 28 लाख रुपये की दवा का आर्डर कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं दवा कंपनी ने बिना जांच पड़ताल के ही जालसाजों के आर्डर पर ही मेडिकल स्टोर संचालक के जीएसटी नंबर के जरिए 25 लाख रुपये की दवा की डिलेवरी भी कर दी। जब दवा कंपनी का पैसा फंस गया तो दवा कंपनी मालिक और उसके कर्मचारी फतेह बहादुर पर दबाव बनाने लगे। परेशान फतेह बहादुर ने नैनी कोतवाली में तहरीर देकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर न्याय दिलाने की गुजारिश की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सीओडी रोड चाका अंतर्गत गंगा नगर निवासी फते बहादुर कुशवाहा की नैनी के हनुमान नगर स्टेशन रोड पर पर पूर्णिमा मेडिकल स्टोर है। फते बहादुर के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की दवा कंपनी से वह काफी दिनों से दवा मंगाते हैं। उनका जीएसटी नंबर दवा कंपनी के पास है। पिछले दिनों दवा कंपनी को किसी ने फते बहादुर के जीएसटी नंबर के जरिए इलाहाबाद के लिए 28 लाख की दवा का आर्डर किया था। जिसमें दवा कंपनी ने 25 लाख की दवा फतेबहादुर के जीएसटी नंबर के आधार पर दे दी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फते बहादुर का कहना है कि उन्होंने कोई आर्डर नहीं किया है। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने हिमांचल प्रदेश की दवा कंपनी के मालिक प्रवीण  भल्ला, कर्मचारी एकता पांडेय, राम प्रकाश तिवारी, उदय कुमार चंद्रा, राजकुमार उर्फ राजाबाबू के नाम भी तहरीर में लिखा है और जांच कराकर कार्रवाई की गुजारिश की है। फते बहादुर का कहना है कि कंपनी का जब पैसा फंस गया तो कंपनी वाले उन पर दबाव बना रहे हैं और धमका रहे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed