फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the meeting of the Governing Council of KP Trust, the Returning Officer was appointed

प्रयागराज : केपी ट्रस्ट की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में मारपीट, हंगामे के बीच रिटर्निंग अफसर नियुक्त

Mon, 21 Aug 2023 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 05:52 PM IST
सार

केपी ट्रस्ट की गवर्निंग कौंसिल की बैठक शाम चार बजे केपी कम्युनिटी सेंटर में शुरू हुई। दिसंबर में होने वाले ट्रस्ट के चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग अफसर के अलावा न्यायाधिकरण के सदस्यों के चयन के लिए नामों का प्रस्ताव आने के साथ ही केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह के कुछ करीबियों और समर्थकों ने ट्रस्टी रतन खरे के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। इसी के साथ हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन
In the meeting of the Governing Council of KP Trust, the Returning Officer was appointed
सांकेतिक चित्र। - फोटो : demo

विस्तार

एशिया के सबसे बड़े कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में रविवार को हंगामे और मारपीट के बीच सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार सक्सेना को आगामी चुनाव के लिए तीसरी बार रिटर्निंग अफसर चुना गया। इनके अलावा ट्रस्ट के चार अन्य अहम पदों पर भी नियुक्ति की गई। इस दौरान कुछ ट्रस्टियों के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता भी हुई, इससे माहौल गरम रहा।

विज्ञापन


केपी ट्रस्ट की गवर्निंग कौंसिल की बैठक शाम चार बजे केपी कम्युनिटी सेंटर में शुरू हुई। दिसंबर में होने वाले ट्रस्ट के चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग अफसर के अलावा न्यायाधिकरण के सदस्यों के चयन के लिए नामों का प्रस्ताव आने के साथ ही केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह के कुछ करीबियों और समर्थकों ने ट्रस्टी रतन खरे के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। इसी के साथ हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


हंगामा और मारपीट करने वाले ट्रस्टी खरे की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केपी ट्रस्ट के बारे में पोस्ट डाले जाने से नाराज थे। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव भी किया, लेकिन बवाल की वजह से महज 15 मिनट के भीतर ही रिटर्निंग अफसर के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कायस्थ पाठशाला के चुनाव के लिए सेवानिवृत्त आईपीएस प्रमोद कुमार सक्सेना को लगातार तीसरी बार रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया। इसी तरह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सिन्हा को गवर्निंग कौंसिल ने इलेक्शन ट्रिब्यूनल का चेयरमैन नियुक्त किया। ट्रिब्यूनल के सदस्य के रूप में रिटायर्ड जिला जज एजे लाल और अमर सिन्हा को नियुक्त किया गया। राजेश कुमार को रिटर्निंग अफसर का असिस्टेंट बनाया गया।

उधर, इस घटना से नाराज ट्रस्ट के सदस्य निशीथ वर्मा ने इसे चुनाव से पहले माहौल खराब करने का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से न्यासियों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर और डीएम से की जाएगी, ताकि केपी ट्रस्ट के चुनाव में गड़बड़ी रोकी जा सके।

हालांकि, ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने गवर्निंग कौंसिल की बैठक में मारपीट या किसी के साथ अभद्रता से इन्कार किया। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण माहौल में रिटर्निंग अफसर का चयन किया गया। इस मौके पर केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह, राघवेंद्र नाथ सिंह, कुमार नारायण, डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed