फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the case of beating the ambulance driver the action against officer

Magh Mela 2023 : एंबुलेंस चालक की पिटाई मामले में अफसर पर गिरी गाज, काम पर लौटे त्रिवेणी अस्पताल के चिकित्सक

Sat, 14 Jan 2023 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 10:42 PM IST
सार

वीआईपी घाट पर ड्यूटी के लिए जाते समय रोक कर पिटाई किए जाने से त्रिवेणी अस्पताल के डॉ. फिरोज और एंबुलेंस चालक के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। जिसकी वजह से अस्पताल की सेवाएं पूरे दिन बाधित रहीं।

विज्ञापन
In the case of beating the ambulance driver the action against officer
Prayagraj News : पिटाई से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर शनिवार को वीआईपी घाट पर ड्यूटी के लिए जाते समय सायरन बजाने को लेकर एंबुलेंस रोकने और चालक की पिटाई करने के मामले में एसडीएम आशुतोष राय को हटा दिया गया है। अफसर को हटाए जाने के बाद चिकित्साकर्मी काम पर लौट आए हैं। एसडीएम की मौजूदगी में हुई मारपीट में त्रिवेणी अस्पताल के एंबुलेंस चालक समेत दो कर्मियों के घायल होने के मामले को लेकर अस्पाताल कर्मी हड़ताल पर चले गए थे।

विज्ञापन


वीआईपी घाट पर ड्यूटी के लिए जाते समय रोक कर पिटाई किए जाने से त्रिवेणी अस्पताल के डॉ. फिरोज और एंबुलेंस चालक के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। जिसकी वजह से अस्पताल की सेवाएं पूरे दिन बाधित रहीं। जिससे संगम क्षेत्र में कल्पवास कर रहे कल्पवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पांच सौ से अधिक मरीजों को अस्पताल के गेट से ही वापस कर दिया गया।  

विज्ञापन

In the case of beating the ambulance driver the action against officer
Prayagraj News : स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के बाद त्रिवेणी चिकित्सालय में काम ठप कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

मकर संक्रांति पर चिकित्सीय सेवा देने के लिए वीआईपी घाट पर तैनात डॉ.फिरोज खान अपने एंबुलेंस चालक से साथ सुबह संगम नोज जा रहे थे। अचानक कुछ लोगों ने एंबुलेंस चालक को रोक लिया और जबरिया हाथपाई करने लगे। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने अपना आईकार्ड दिखाया तो उसे फेंक दिया गया। आरोप है कि विरोध करने पर एसडीएम की मौजूदगी में डॉक्टरों समेत एंबुलेंस में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ और चालक केसाथ मारपीट की गई।

In the case of beating the ambulance driver the action against officer
Prayagraj News : स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के बाद त्रिवेणी चिकित्सालय में काम ठप कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

पैरामेडिकल स्टाफ आशीष गौतम ने बताया कि एसडीएम के साथ रास्ते में खड़े कर्मी एंबुलेंस के सायरन बजाने से नाराज होकर डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। इसमें चालक का फोन टूट गया। इसके साथ दो वार्ड ब्वाय भी चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सभी डॉक्टर और चिकित्साकर्मी हड़ताल पर चले गए। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. अंकिता पांडेय ने बताया कि ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया गया था, लेकिन गंभीर रूप से बीमार मरीजों का उपचार जारी रहा। उनका कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब माघ मेले में ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के अभद्रता की गई हो।

मेलाधिकारी की ओर से एसडीएम को हटाए जाने के बाद चिकित्सा कर्मी काम पर वापस आ गए हैं। अब सभी सेवाएं पूर्व की भांति सुचारु रूप से चल रही हैं। - स्वास्थ्य प्रभारी एसडीएमओ डॉ. एके तिवारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed