फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the camp of Puri Shankaracharya there was a hue and cry to create a Hindu nation

Magh Mela : पुरी शंकराचार्य के शिविर में हिंदू राष्ट्र बनाने को भरी गई हुंकार, भारी संख्या में जुटे साधु संत

Fri, 27 Jan 2023 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 09:47 PM IST
सार

अधिवेशन में जुटे साधु संतों ने एक स्वर में कहा कि भारत तभी सुरक्षित है जब वह हिंदू राष्ट्र बन जाए। हिंदू राष्ट्र बने बगैर भारत सुरक्षित नहीं है। पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित होने की चर्चा अमेरिका के संसद में भी चल रही है।

विज्ञापन
In the camp of Puri Shankaracharya there was a hue and cry to create a Hindu nation
केसरिया झंडा। - फोटो : File Photo

विस्तार

माघ मेला के त्रिवेणी मार्ग स्थित पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के शिविर में बृहस्पतिवार को बसंत पंचमी पर्व पर हिंदू राष्ट्र अधिवेशन में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की हुंकार भरी गई। हिंदू राष्ट्र अधिवेशन में माघ मेले में प्रवास कर रहे साधु-संत भारी संख्या में जुटे। कार्यक्रम में जुटे सभी साधु-संतों ने एक साथ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का दम भरा। पुरी शंकराचार्य के शिविर में पंचम हिंदू राष्ट्र अधिवेशन एवं शंकराचार्य के 32वें पट्टाभिषेक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

अधिवेशन में जुटे साधु संतों ने एक स्वर में कहा कि भारत तभी सुरक्षित है जब वह हिंदू राष्ट्र बन जाए। हिंदू राष्ट्र बने बगैर भारत सुरक्षित नहीं है। पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित होने की चर्चा अमेरिका के संसद में भी चल रही है। कहा कि कुछ ताकतें ऐसी हैं जो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित होने के खिलाफ कार्य कर रही हैं। कहा कि मुझे पता है कि वे कौन लोग हैं।

विज्ञापन

उन्हें बता देना चाहता हूं कि वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाएंगे। कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र की घोषणा के लिए साढ़े तीन वर्ष का समय तय किया गया है। आने वाले समय में भारत को हिंदू राष्ट्र की बनने की घोषणा कर दी जाएगी। आदित्य वाहिनी के सुरेश सिंह ने कहा कि सभी के पूूर्वज सनातनी वैदिक हिंंदू थे। इसलिए किसी को भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने पर विरोध नहीं करना चाहिए।

सभी हिंदुओं को एकजुट होकर हिंदू राष्ट्र बनाने की प्रकिया में सहयोग करना चाहिए। अश्विनी मलिक ने कहा कि भारत ने हमेशा से सहनशील और सहिष्युणता का परिचय दिया है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि भारत को अखंड बनाने में पूरा सहयोग दें। संचालन प्रेमचंद्र झा ने किया। अधिवेशन को शंकराचार्य के निजी सचिव निर्विकल्पानंद, प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी,त्रंबकेश्वर ब्रह्मचारी नीतेश ब्रह्मचारी, राजेश ब्रह्मचारी, भरत भूषण पांडेय, हिमांशु भारद्वाज आदि ने भी संबोधित किया। अधिवेशन में हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा, गुजरात आदि प्रांतोंं से लोग जुटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed