{"_id":"62869818d8b08f0a8f256def","slug":"in-the-baghmbri-gaddi-math-the-minister-made-an-appearance-at-the-tomb-of-brahmalin-mahant-narendra-giri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में मंत्री ने ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में मंत्री ने ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर लगाई हाजिरी
Fri, 20 May 2022 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 20 May 2022 12:48 AM IST
सार
मंत्री ने मठ बाघंबरी गद्दी परिसर में स्थित बाघंबरेश्वर महादेव की सविधि पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जलाभिषेक भी किया। इसके बाद उन्होंने समाधि स्थल पर पूजा की। फिर, गोशाला का और महंत विचारानंद संस्कृत महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी स्थित महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर पहुंचे मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को मठ बाघंबरी गद्दी में संदिग्ध हाल में दिवंगत हुए महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर हाजिरी लगाई। इस दौरान मंत्री ने बाघंबरेश्वर महादेव का मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
मंत्री ने मठ बाघंबरी गद्दी परिसर में स्थित बाघंबरेश्वर महादेव की सविधि पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जलाभिषेक भी किया। इसके बाद उन्होंने समाधि स्थल पर पूजा की। फिर, गोशाला का और महंत विचारानंद संस्कृत महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महंत बलबीर गिरि ने मंत्री को शाल और रुद्राक्ष की माला प्रदान किया।
विज्ञापन