फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in suspect of corona people beated to a person

बाहर से आए व्यक्ति को समझा कोरोना संदिग्ध, जमकर मारपीट

Wed, 20 May 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
in suspect of corona people beated to a person
धूमनगंज के न्याय विहार कॉलोनी में बाहर से आए लोगों को कोरोना संदिग्ध समझने के बाद हंगामा हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और फिर दोनों ओर से एक-दूसरे पर हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज करा दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और आगे कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात आठ बजे के करीब हुई। मूल रूप से कौशाम्बी के मंझनपुर का रहने वाला एक युवक पुणे में रहता था। 17 मई को वह अपने जीजा के न्याय विहार कॉलोनी धूमनगंज स्थित मकान में पहुंचकर होम क्वारंटीन हो गया। उसने अपनी कोरोना जांच पुणे में कराई थी जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। आरोप है कि जांच संबंधी प्रमाणपत्र दिखाने के बावजूद सोमवार रात पड़ोस में रहने वाले चार लोग इंडीवर गाड़ी से आए सात अज्ञात लोगों संग उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए पिस्टल निकालकर जान से मारने का प्रयास किया। घटना में उसका एक रिश्तेदार चोटिल भी हुआ। विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां भुक्तभोगी की तहरीर पर पांच नामजद व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष की युवती ने तहरीर दी कि पड़ोस में स्थित मकान का दो दिन पहले संदिग्ध हाल में ताला खुला और उसमें दो लोग रहने लगे। पूछताछ करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सोमवार रात मकान मालिक के आने पर पूछा गया तो 20-25 असलहाधारियों को बुलाकर मारपीट की गई। जिसमें उसके पिता व एक अन्य गंभीर रूप से चोटिल हुए। पुलिस ने इस तहरीर पर भी चार नामजद व अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की। मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि, मंगलवार को दोनों पक्षों ने आकर आगे कार्रवाई न करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed