फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In SRN two doctors beat up the ambulance driver fractured his skull

Prayagraj : एसआरएन में दो डॉक्टरों ने एंबुलेंस ड्राइवर को पीटा, सिर की हड्डी टूटी, कान का पर्दा फटा, केस दर्ज

Fri, 27 Jan 2023 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 07:22 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों ने एंबुलेंस ड्राइवर बुधराम को इस कदर पीटा कि सिर की हड्डी टूटने के साथ ही उसके कान का पर्दा फट गया। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
In SRN two doctors beat up the ambulance driver fractured his skull
पिटाई - फोटो : Demo Pic

विस्तार

एसआरएन अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों ने एंबुलेंस ड्राइवर बुधराम को इस कदर पीटा कि सिर की हड्डी टूटने के साथ ही उसके कान का पर्दा फट गया। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उधर घायल ड्राइवर के भाई की तहरीर पर कोतवाली में डॉक्टरों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।बुधराम मूल रूप से हिनौता महेवाघाट जनपद कौशाम्बी का रहने वाला है। उसके भाई रज्जन प्रसाद ने बताया कि उसका भाई प्राइवेट एंबुलेंस चलाता है।

विज्ञापन

उसका आरोप है कि 16 जनवरी को रात 11 बजे एसआरएन अस्पताल के ईएमओ डॉ. अभिषेक द्विवेदी, संविदा चिकित्सक डॉ. सीपी पांडेय व तीन अन्य लोगों ने चाय मंगवाने के बहाने उसके भाई को ट्रामा सेंटर में बुलाया। इसके बाद जातिसूचक गालियां देते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बेतहाशा पिटाई में उसके सिर की एक हड्डी टूटने के साथ ही कान का पर्दा फट गया। तीन दिन तक एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मौजूदा समय में उसका इलाज झलवा स्थित अस्पताल में चल रहा है और हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी मुदित राय ने बताया कि आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध एंबुलेंस से होने वाली कमाई का है विवाद

सूत्रों का कहना है कि यह घटना अवैध एंबुलेंस से होने वाली कमाई के विवाद से जुड़ी है। एसआरएन अस्पताल परिसर से बड़ी संख्या में अवैध रूप से एंबुलेंस का संचालन होता है। यह खेल कुछ पुलिसकर्मियों व अस्पतालकर्मियों की मदद से होता है। एंबुलेंस चालक तीमारदारों व मरीजाें की मजबूरी का फायदा उठाकर कई गुना ज्यादा दाम वसूलते हैं। इसके बदले में पुलिसकर्मी व अस्पताल कर्मचारी व कुछ डॉक्टर उनसे ''''सेवा'''' लेते हैं। 16 जनवरी को एंबुलेंस चालक बुधराम व डॉक्टरों में विवाद भी इसी बात को लेकर हुआ। हालांकि इस बारे में कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed