{"_id":"5f089738048a4a46b3165b85","slug":"in-prayagraj-two-sons-of-sub-inspector-crime-from-girl-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में दरोगा के दो बेटों ने दोस्तों संग किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में दरोगा के दो बेटों ने दोस्तों संग किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
Fri, 10 Jul 2020 09:58 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Rape, Gangrape
कर्नलगंज में दरोगा के दो बेटों ने अपने तीन अन्य दोस्तों संग मिलकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो किशोरी जख्मी हाल में पड़ी मिली। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर वारदात मेें शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें किशोरी का फेसबुक दोस्त भी शामिल है जो उसे धोखे से बुलाकर ले गया था।
बांदा जिले की रहने वाली किशोरी पांच दिन पहले पिता के डांटने पर नाराज होकर घर से बिना बताए चली आई। यहां आकर वह अपने एक जानने वाले के घर ठहरी थी। बृहस्पतिवार के उसने कर्नलगंज निवासी फेसबुक दोस्त राहुल यादव को फोन कर अपने शहर में होने की जानकारी दी तो उसने उसे मिलने को बुलाया। जिसके बाद वह उसे लेकर संगम पहुंच गया। वहां से दो घंटे बाद वह किशोरी को लेकर कंपनी बाग पहुंचा।
कंपनी बाग में कुछ युवकों ने किशोरी के साथ छेडख़ानी की जिस पर दोनों वहां से भी चल दिए। आरोप हैकि काफी देर तक राहुल किशोरी को इधर उधर घुमाता रहा और फिर अंधेरा होने के बाद रात नौ बजे के करीब बख्शी बांध रोड पर पहुंच गया। कुछ देर बाद वहां उसके चार और साथी पहुंच गए और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर सभी ने मिलकर पीटा और इसके बाद जबरन किनारे की ओर खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। उनके जाने के बाद जख्मी हाल मेें किशोरी ने सूचना दी तो पहले 112 नंबर व फिर कर्नलगंज पुलिस पहुंची और उसे लेकर थाने पहुंची। प्रकरण की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी ने रात में ही दबिश देकर भारद्वाज आश्रम के पास रहने वाले राहुल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वारदात में उसके दोस्त अमित, दिव्यांशु, हिमांशु व विकास मौर्य निवासी जार्जटाउन शामिल थे। जिसके बाद उन्हें भी पकड़ लिया गया।
यह भी पता चला कि आरोपी दिव्यांशु व हिमांशु सगे भाई हैं और उनका पिता पुलिस विभाग में दरोगा हैं जिनकी तैनाती जनपद में ही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रात में ही किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।