फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in prayagraj congress's pledge journey will pass through all the assembly seats

प्रयागराज : सभी विधानसभा सीटों से गुजरेगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

Sat, 23 Oct 2021 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
in prayagraj congress's pledge journey will pass through all the assembly seats
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस की शनिवार से शुरू हुई प्रदेश स्तरीय प्रतिज्ञा रैली के नगर आगमन की सफलता को लेकर शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के साथ दूसरी इकाइयों ने बैठक कर समीक्षा की। शहर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्धारित मार्गों के प्रभारियों की नियुक्ति की। प्रभारी प्रदेश सचिव उज्जवल शुक्ला ने बताया कि रैली 26 अक्तूबर को शाम चार बजे नैनी के रास्ते शहर में प्रवेश करेगी। जो बैहराना, सुभाष चौराहा, गवर्नमेंट प्रेस, एजी आफिस, राजपुर से ट्रैफिक चौराहा, स्टेनली रोड, लाजपत राय रोड से सलोरी पहुंचेगी।
विज्ञापन


उसके बाद वहां से नकासकोना को रवाना होगी। सलोरी एवं नकासकोना में जनसभा भी की जाएंगी। बैठक में किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, नयन कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, परवेज सिद्दीकी, अल्पना निषाद, मो. असलम, अशोक सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनूप सिंह, अनिल कुशवाहा, अरशद अली मौजूद रहे। उधर, यमुनापार के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि की प्रतिज्ञा यात्रा मेजा, कोरांव, बारा, करछना विधानसभा से होते हुए शहर पहुंचेगी। यहां से यात्रा गंगापार की विधानसभा सीटों के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने के लिये रणनीत तैयार कर उनको जिम्मेदारियां सौंपी गई है। मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, मंजू संत, रितेश राणा, बृजेश सिंह, विवेक पांडेय, रजनीश कुमार, डॉ. दिनेश सोनी, धर्मराज रत्नाकर, छोटू निषाद, लोकेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। उधर, किसान कांग्रेस के सदस्यों ने पत्थर गिरजाघर पर सभा कर पार्टी महासचिव द्वारा ली गई प्रतिज्ञा का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, देशराज सिंह, सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार, राजाराम सिंह पटेल, रामचंद्र तिवारी, जगदीश पांडेय, कमलेश कुमार, देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नवंबर तक किए जा सकेंगे टिकट के लिए आवेदन
कांग्रेस महासचिव की ओर से टिकट में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने का एलान होने से टिकट के लिए आवेदन करने की तिथि को फिर बढ़ा दिया गया है। अब लोग 18 नवंबर तक टिकट के लिए अपना आवेदन कार्यकारिणी को सौंप सकते हैं। इसके लिए पहले अंतिम तिथि 10 अक्तूबर थी। जिसमें जिले की सभी 12 विधान सभा सीटों के लिए 78 लोगों ने आवेदन किया था। अब नई घोषणा के बाद टिकट के लिए लोग 18 नवंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं।  


अपना दल एस ने चलाया सदस्यता अभियान 
अपना दल एस की ओर से शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। विधान सभा कोराव के ग्राम पथरताल में आयोजित सभा में कांग्रेस, बसपा और सपा छोड़कर कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी की महिला इकाई की प्रदेश सचिव डॉ. पूनम सिंह पटेल, यमुनापार जिलाध्यक्ष अंजू पटेल, रेशमा बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed