फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in prayagraj Accountants of toll plazes shot and tried to rob cashmen

प्रयागराज में टोल प्लाज के एकाउंटेंट पर बम से हमलाकर कैशवैन लूटने की कोशिश

Tue, 16 Feb 2021 01:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
in prayagraj Accountants of toll plazes shot and tried to rob cashmen
prayagraj news : बदमाशों के हमले में घायल टोल प्लाज कर्मचारी। - फोटो : prayagraj
बारा थाना क्षेत्र में बांदा राजमार्ग स्थित उमापुर टोल प्लाजा के कैशियर अमित मिश्रा पर सोमवार को बदमाशों ने लूट की नीयत से बम से हमला कर दिया। घटनास्थल के पास भीड़ भाड़ होने के कारण वे रुपये नहीं लूट पाए। हालांकि बम के छर्रे लगने से अमित घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामला लूट का नहीं पुरानी रंजिश का है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बारा थाना क्षेत्र के उमापुर गांव के सामने बांदा राजमार्ग पर एनएचआई का टोल टैक्स प्लाजा शुरू हुआ है। जहां पर अमित कुमार मिश्रा (40) निवासी पचोखर, लाइन बाजार जौनपुर बतौर कैशियर काम करता है। वह रोज की तरह सोमवार को टवेरा गाड़ी से टोल प्लाजा से तकरीबन दस लाख लेकर गौहनिया स्थित बैंक में जमा करने जा रहा था। चिल्ला मोड़ से पहले पेट्रोल पंप के पास जैसे ही उसकी गाड़ी पहुंची, पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बमबाजी शुरू कर दी। बम के धमाके से गाड़ी का शीशा टूट गया। अंदर बैठे कैशियर अमित मिश्रा के हाथ और सिर में बम के छर्रे लग गए, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


टवेरा चालक विनोद कुमार बाल-बाल बच गया। शोर होने की वजह से भीड़ लग गई। इसी कारण बदमाश कैश ले नहीं जा पाए। दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अमित मिश्रा को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया गया। तब तक टोल प्लाजा संचालक शुभम मिश्रा तथा अन्य लोग पहुंच। शुभम ने पुलिस को बताया कि आसपास के कुछ लोगटोल चार्ज निशुल्क करने और नौकरी देने का दबाव बना रहे हैं। आशंका है कि उन्होंने ही घटना कराई है। इंस्पेक्टर बारा सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला लूट का नहीं है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। फिलहाल एक के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed