फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In many seats of the district panchayat, the BJP-backed candidates were shocked by their own people.

जिला पंचायत की कई सीटों पर अपनों से ही झटका खा गए भाजपा समर्थित उम्मीदवार

Tue, 04 May 2021 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 May 2021 01:34 AM IST
सार

  • करछना के सभी पांच वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को मिली हार, यमुनापार की कुछ सीटों पर बागी उम्मीदवारों को मिली जीत 

विज्ञापन
In many seats of the district panchayat, the BJP-backed candidates were shocked by their own people.
bjp logo

विस्तार

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव परिणाम भले ही अभी पूरा जारी न हुआ हो लेकिन सोमवार की रात तक तमाम सीटों के रुझान से भाजपा कई सीटों पर पीछे रह गई।  यमुनापार एवं गंगा पार की कई सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को पार्टी की ही बागी उम्मीदवारों से टक्कर मिली। कई सीटों पर उम्मीद से कम वोट मिलने की वजह से मतगणना स्थल से भाजपा समर्थक उम्मीदवार अपने घर चले गए।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य की सभी 84 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित उम्मीदवारों को खड़ा किया। पार्टी ने चुनाव प्रचार भी पूरे दमखम के साथ किया, लेकिन पंचायत सदस्य की मतगणना में सोमवार की रात तक प्राप्त आंकड़े के अनुसार पार्टी आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी। यमुनापार की बात करें करछना ब्लॉक के सभी पांच वार्ड में पार्टी के समर्थित प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सके। यहां पार्टी के बागी उम्मीदवारों ने भी समर्थित प्रत्याशियों के वोट में सेंध लगा दी। करछना तृतीय वार्ड संख्या 54 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुबोध सिंह चुनाव हार गए। इस सीट से राजेश पटेल को जीत मिली। बताया जा रहा है राजेश पटेल भाजपा से ही हैं।  
विज्ञापन


इसके अलावा वार्ड 52 से कृष्णा कांत निषाद, 53 से त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,  55 से सेवा लाल पटेल और वार्ड 56 से विष्णु प्रसाद शुक्ला को भी हार मिली।हालांकि वार्ड 59 कौंधियारा तृतीय से पार्टी समर्थित उम्मीदवार राजेश कनौजिया चुनाव जीत गए। वार्ड 69 मेजा  द्वितीय से नीलम पटेल चुनाव जीत गई, जबकि वार्ड 76 मांडा द्वितीय पार्टी समर्थित उम्मीदवार सविता त्रिपाठी पीछे चल रही थी।  इसी तरह वार्ड 79 कोरांव प्रथम में आरती देवी कोल की बढ़त रात दस बजे  तकबनी हुई थी। उरुवा द्वितीय वार्ड से प्रतिमा शुक्ला पार्टी की दूसरी नेता आरती राज से हार गई। इसी तरह उरुवा प्रथम सीट भी भाजपा बागी प्रत्याशी की वजह से हार गई। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह वार्ड संख्या 77 मांडा तृतीय से अच्छी बढ़त बनाए हुए थी। वहीं गंगापार में वार्ड संख्या 13 हंडिया चतुर्थ से भाजपा के वीके सिंह ने चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed